Gold Price Down : सोने और चांदी कि कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर

Gold Price Down : खरीदारों के लिए राहत की खबर है। सोने और चांदी के दामों में (Gold Silver Price Rate ) गिरावट दर्ज की गई है। सोना 1580 रुपये और चांदी 6480 रुपये सस्ती हो गई है। सर्राफा बाजार में इस गिरावट से खरीदारों को कहीं न कहीं फायदा होना तय है। चलिए जानते हैं आज की सोने चांदी की कीमत-

सोने व चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोमवार को बाजार खुलते ही सोने चांदी में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज की गिरावट से शादी विवाह आदि शूभ मुहूर्तों व परंपराओं के लिए सोना खरीदने वालों को कुछ राहत मिली है। सोने और चांदी की ऊंची कीमतें लोगों के बजट को बिगाड़ रही हैं।

क्यों आई सोने चांदी में तेजी
सर्राफा का कारोबार करने वालों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोना-चांदी पर दबाव बना है। पिछले दिनों हुई तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली भी गिरावट (Gold Silver Rate Down) की बड़ी वजह रही। जानकारों का कहना है कि शादी-ब्याह का सीजन निकलने के बाद मांग में कमी से भी कीमतें नरम पड़ी हैं। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।


आज क्या चल रही है औसत कीमत
20 अप्रैल को सोना 153,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि चांदी की कीमतों में 6480 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 252,750 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है।


जानिए 10 ग्राम सोने की कैरेट वाइज कीमत
24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,330 रुपये है। जबकी 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 1,40,553 रुपये हैं वहीं 20 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,27,775 और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,14,998 रुपये है। 16 कैरेट सोना के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,02,220 ओर 14 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 89,443 रुपये है। वहीं 12 कैरेट सोना की 10 ग्राम की कीमत 76,665 और 10 ग्राम सोना की कीमत 63888 रुपये है।

दिल्ली में जानिए सोने की कीमत (Gold rate in Delhi)
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,287 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। (Gold rate in Mumbai) मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,53,310 रुपये और 22 कैरेट का 1,40,534 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। (Gold rate in Kolata) कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,100 रुपये और 22 कैरेट 1,40,342 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

चेन्नई में जानिए सोने की कीमत (Gold rate in Chennai)
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट सबसे ऊंचा 1,53,750 रुपये और 22 कैरेट का 1,40,938 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बेंगलुरु (Gold rate in Bangalore) में 24 कैरेट सोना 1,53,430 रुपये और 22 कैरेट 1,40,644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हैदराबाद में (Gold rate in Hyderabad) 24 कैरेट गोल्ड 1,53,570 रुपये और 22 कैरेट 1,40,773 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।


सोमवार (Monday Gold Rate) को 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 15,333 रुपये, 22 कैरेट की 14,055 रुपये, 20 कैरेट की 12,778 रुपये, 18 कैरेट की 11,500 रुपये, 14 कैरेट की 8,944 रुपये और 10 कैरेट की 6,389 रुपये रही। इसी तरह 1 तोला 24 कैरेट सोना 1,78,841 रुपये और 22 कैरेट 1,63,938 रुपये का रहा।

Leave a Comment