Hisar News : देश के युवाओं को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हिसार के युवाओं को भी विश्वविद्यालय की तरफ से बड़ी सौगात प्रदान हुई है। हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सहित 31 नए कोर्स शुरू किया जाएंगे, जिसे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य तथा क्षेत्र में काफी सारे अवसर मिल जाएंगे।
हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU Universiy Hisar) को अगले 5 सालों में एक मॉडल स्किल ओरिएंटेड यूनिवर्सिटी (Skill Oriented) बनाने के लिए नया शैक्षणिक प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत विश्वविद्यालय में MBBS से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक कुल 31 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।
नए कोर्स शुरू करने के पीछे का उद्देश्य
विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ये कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) 2020 और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर शुरू किए जा रहे हैं।
इंजीनियरिंग क्षेत्र (engineering field) में बीटेक लेवल पर VLSI डिजाइन, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कम्प्यूटिंग तथा सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से उठाएं जाने वाले इन कदमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई-नई तकनीकों से जागरूक करना है तथा उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है।
स्वास्थ्य सेवाओं के कोर्स किए जाएंगे शुरू
स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग (Increasing demand for healthcare services) को देखते हुए मेडिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र में MBBS, BUMS , नर्सिंग और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स धीरे-धीरे शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की में इन कोर्सों की सुविधा मिलने से प्रदेश के छात्रों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों या राज्यों में कम जाना पड़ेगा।
इसके साथ ही D. Pharmacy, फार्म डी, बीवोक, हेल्थ डेटा एनालिटिक्स, एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी जैसे सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी शुरू होंगे।
नई कोर्स शुरू होने से स्टार्टअप इनक्यूबेशन को बढ़ावा (Boosting startup incubation) मिलेगा, विद्यार्थियों को इंटर्नशिप व लाइव प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा तथा विश्वविद्यालय की तरफ से दूसरे देशों की यूनिवर्सिटीज और संस्थानों के साथ मिलकर काम करने पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे छात्रों को नए-नए अंतरराष्ट्रीय ज्ञान और तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा।
इंजीनियरिंग में होंगे ये नए कोर्स
VLSI डिजाइन, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, Computer science, मैक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग (new courses in engineering) और सेमीकंडक्टर इंजिनियरिंग।
मेडिकल लाइन के कोर्स
MBBS, BAMS, MSC Nursing, BSC मेडिकल लैब टेक्नोलोजी, आपरेशन थिएटर टेक्नोलोजी, डायलिसिस टेक्नोलोजी, कार्डयिक केयर टेक्नोलाजी, इमरजेंसी एवं ट्रामा केयर, एनस्थीसिया टेक्नोलोजी, आप्टोमेट्री, रेस्पिरेट्री थेरेपी और न्यूट्रिशन एवं डायटेटिक्स।