Kal Ka Mausam – उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और अन्य राज्यों में लगातार तेजी से तापमान बढ़ता जा रहा है और भीषण गर्मी ने तांडव करना शुरू कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 20 अप्रैल को भीषण गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सल्सियस तक पहुंच सकता है।
कल दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और दिनभर गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। आए दिन गर्मी का असर बढ़ता ही जाएगा। मौसम विभाग ने इस दौरान लू से और भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी है।
राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में आंधी और बारिश का अलर्ट –
IMD ने हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Mausam) के कई जिलों में 21 अप्रैल को धूल भरी आंधी और तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और बरसात होगी। हालांकि पश्चिमी राजस्थान जैसे जैसलमेर, बाड़मेर में मौसम शुष्क बना रहेगा, जहां तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में भी होगी बारिश –
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश (MP Weather Update) के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में कल बादल छाए रहने के आसार जताए हैं और कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बरसात हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों जैसे देहरादून, नैनीताल और चमोली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और मौसम कूल बनेगा।
कल मुंबई में मौसम साफ रहेगा, लेकिन समुद्री नमी के की वजह उमस भरी गर्मी सता सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ेगी, जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
गुजरात में भी बढ़ेगी गर्मी –
गुजरात (Gujarat Weather) के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि तटीय क्षेत्रों जैसे द्वारका और पोरबंदर में समुद्री हवाओं के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का असर बरकरार रहेगा।
दक्षिण भारत में चलेगी लू –
मौसम विभाग (Weather Update) ने तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हैदराबाद, चेन्नई और विजयवाड़ा में तापमान 40 से 43 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। कर्नाटक के उत्तरी हिस्सों में भी गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई हैं। केरल में हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है।