Haryana Mandi Bhav: हरियाणा की मंडियो में गेहूं-सरसों की आवक शुरू हो गई है और अभी प्रदेश में गेहूं और सरसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। बीते दिनों के मुकाबले गेहूं और सरसों की सरकारी-प्राइवेट की कीमतों में मामूली फर्क आया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इन फसलों के ताजा भाव (Haryana Mandi Bhav) क्या चल रहे हैं।
गल्ला मंडी में गेहूं और सरसों की कीमतें
दरअसल, बता दें कि हरियाणा की अनाज मंडियों (Grain markets of Haryana) में गेहूं और सरसों के सरकारी व निजी भावों में काफी अंतर देखा गया है। बीते दिनों की तुलना में आज इन फसलों की कीमतों में फेरबदल देखने का मिली है। हरियाणा की गल्ला मंडी में गेहूं और सरसों की कीमतों (Wheat and mustard prices in Galla Mandi) में शुक्रवार की तुलना में हल्का उतार-चढ़ाव रिकॉर्ड किया गया है।
विभिन्न मंडियों में गेहूं -सरसों के दाम
हरियाणा की गुरुग्राम मंडी में गेहूं के सरकारी MSP रेट (Government MSP rate of wheat) 2585 रुपये पर चल रहे हैं और सरसों की कीमत 6200 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास है।
पलवल की मंडियों में गेहूं के सरकारी रेट (Government rates of wheat) 2585 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं और प्राइवेट रेट 2400 रुपये – 2450 रुपये के बीच दर्ज की गई है। वहीं, सरसों की सरकारी MSP दरें (Government MSP rates of mustard) 6250 रुपये दर्ज की गई है और प्राइवेट रेट 6400 रुपये – 6500 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास चल रहे हैं।
अन्य मंडियों में क्या चल रहे दाम
अन्य मंडियों की बात करें तो हरियाणा की रेवाड़ी मंडी में गेहूं के सरकारी भाव (Government price of wheat in Rewari Mandi) 2585 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास चल रहे हैं और प्राइवेट की खरीद नहीं है। इसके अलावा सरसों के सरकारी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंलट और प्राइवेट भाव 5900 रुपये से 6600 रुपये के बीच चल रहे हैं।
बल्लभगढ़ की मंडियों में गेहूं के सरकारी दाम (Gehu ke damm) 2585 रुपये व सरसों के सरकारी दाम 6200 रुपये व सरसों के प्राइवेट दाम (sarso Ke Rate) 6400 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास चल रहे हैं।