Gold Price : वैश्विक बाजारों में जो उथल-पुथल मची हुई है, उसका असर सोने की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। अब बीते दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर सोने (Gold Price Updates) की चमक लौट रही है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने के भाव
MCX बीते दिनों बढ़त के साथ बंद हुआ है और आज यानी 25 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex Gold Rates) में भी कीमतों में हल्की रिकवरी होती दिखाई दी है। हालांकि, ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को अलर्ट कर दिया है, जिससे कीमतों में स्थिरता के बजाय अस्थिरता बनी हुई है।
कोमेक्स पर कितना बढ़ा सोना
बीते सेशन में MCX पर मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate) में 1.38 प्रतिशत की तेजी आई है, जिसके बाद भाव बढ़कर 2,44,845 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। वहीं, सोने की कीमतों में 0.70 प्रतिशत की तेजी रही और यह 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। आज 25 अप्रैल को कोमेक्स पर सोना (Gold Rate on Comex)+ 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,725.40 डॉलर और चांदी +0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.685 डॉलर प्रति औन्स पर ट्रेड कर रही है।
क्यों पड़ रहा सोने की कीमतों पर दबाव
बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) में अभी वेट एंड वॉच की स्थिति है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच सुलगता तनाव है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ती हलचल से कच्चे तेल की कीमतों (crude oil prices) में तेजी आई है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का माहौल बढ़ गया है। ऐसे में डॉलर इंडेक्स में मजबूती देखी जा रही है, जो अक्सर सोने की कीमतों के लिए पॉजिटिव हिंट है।
जानकारों ने दी यह जानकारी
HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक का कहना है कि पश्चिम एशिया के तनाव ने बाजार को रक्षात्मक बना दिया है। अभी फिलहाल सोना (Sone Ke Bhav) अपने दो महीने के नीचले स्तर के करीब है। जब तक भू-राजनीतिक स्थिति की स्पष्टता नहीं होती है,तब तक बुलियन मार्केट में मुनाफावसूली और दबाव का असर जारी रह सकता है। हालांकि फरवरी से शुरू हुए मिडिल ईस्ट संकट ने लॉन्ग टर्म की तेजी पर अभी ब्रेक लग गया है।