Haryana News : श्रमिकों की बेटियों को मिलेगी स्कूटी, ऑनलाइन आवेदन के लिए खोला जाएगा पोर्टल

Haryana News : राज्य के श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। श्रमिकों की बेटियों को सरकार की तरफ से फ्री में ई-स्कूटी मिलेगी। जिससे उन्हें स्कूल कॉलेज आने जाने में आसानी होगी। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पेार्टल पर आवेदन करना होगा। कब पोर्टल ओपन होगा इस से संबंधित सारी जानकारी आप खबर में जानिए।

26 अप्रैल से ओपन होगा आवेदन के लिए पोर्टल
श्रम विभाग 26 अप्रैल से दोबारा पोर्टल को ओपन करेगा और जो इस योजना का लाभ लेने के योग्य पात्रों को 50 हजार रुपये के ई-वाउचर कोर्ड जारी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इन ई-स्कूटियों का लाभ 10 माह के बाद मिल रहा है। इस योजना करा लाभ विभाग द्वारा उन्हीं बेटियों को मिलेगा जिनके दस्तावेजों में दी गई जानकारी सही पाई गई। विभाग द्वारा लाभार्थियों को फोन कर इस बारे में सूचना दी जा रही है। जिससे उनके परिवारों में खुशी की लहर है।

करोड़ों का घोटाला सामने आया
श्रम विभाग के संज्ञान में फिलहाल ही करोंड़ों का घोटाला सामने आया जिसमें फर्जी लाभार्थियों का खुलासा हुआ। विभाग द्वारा इस मामले पर सख्त एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जांच की गई। जिसमें 1500 करोड़ रुपये के घोटाला मिला। केवल हिसार जिले में 90 प्रतिशत फर्जी स्लीप मिली थी। उसके बाद विभाग ने सख्ति से हरियाणा में 21.78 लाख वर्क स्लिप की जांच के आदेश दिए। जांच के बाद अधिकतर वर्क स्लीप फर्जी निकली। उनमें से केवल 2.70 लाख श्रमिक ही योग्य मिले। इसलिए आवेदकों को 10 माह का इंतजार करना पड़ा। विभाग द्वारा इस मामले की की पूरी जाचं कर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद ही पोर्टल को दोबारा ओपन किया जा रहा है।

भीम एप की जगह पीएनबी ई रूपये से मिलेंगे कोड
इस बार योजना की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले ई-स्कूटी के लिए भीम ऐप के माध्यम से ई-वाउचर दिए जाते थे, लेकिन अब पात्र छात्राओं को 50 हजार रुपये का कोड पीएनबी ई-रुपे ऐप के जरिए दिया जाएगा।

पोर्टल ओपन होने के बाद इन योजनाओं के लिए भी कर सकते हैं आवेदन
विभाग द्वारा 26 अप्रैल से पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है। पोर्टल ओपन होने के बाद श्रमिक विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनमें औजार खरीदने के लिए 8 हजार रुपये, साइकिल के लिए 5 हजार रुपये, बेटियों की शादी के लिए 1.01 लाख रुपये, आकस्मिक मृत्यु पर 2 से 5 लाख रुपये तक की सहायता और बोर्ड में टॉप करने वाले छात्रों को 8 हजार से 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि शामिल है।

Leave a Comment