Haryana सरकार की बड़ी सौगात, अब 40% से अधिक दिव्यांगो के लिए रोडवेज की बसों में फ्री होगा सफर

Haryana News : हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास के लिए जहां महत्तवूपर्ण फैसला ले रही है। वहीं, दूसरी ओर सरकार ने अब दिव्यांगजनों के हित में एक जरूरी फैसला लिया है। सरकार (Haryana News) ने फैसला किया है कि अब 40% से अधिक दिव्यांगो के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा सुविधा दी जाएगी। खबर में जानिए इस बारे में पूरी डिटेल-

परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना
दरअसल, बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) के फैसले के बाद अब 40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्ति हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) की साधारण बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। सरकार के इस निर्णय से तकरीबन 1,22,000 दिव्यांगजन को लाभ होगा। इस बारे में परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। हरियाणा रोडवेज की बसों (Haryana Roadways buses) में तकरीबन 40 श्रेणियों के यात्रियों को फ्री यात्रा के साथ ही रियायती यात्रा सुविधाओ का फायदा दिया जाता है।

साल 2007 में दी थी फ्री यात्रा सुविधा
इससे पहले साल 2007 में 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों को सहायक के साथ ही फ्री यात्रा सुविधा (Free travel facility for the disabled) दी गई थी, जिसे साल 2010 में चंडीगढ़ और दिल्ली तक बढ़ाया गया। प्रदेश के दिव्यांगजनों की ओर से शासन से लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को भी इस रियायती सुविधा का फायदा दिया जाना चाहिए।

राज्य परिवहन करता है इतनी बसों का संचालन
सरकार ने दिव्यांगजनों की मांग को स्वीकारते हुए यह निर्णय (Haryana Roadways News) लिया है। राज्य परिवहन अपने 24 डिपो और 13 उप-डिपो के जरिए से तकरीबन 4108 बसों का संचालन करता है, जो हर रोज लगभग 11.38 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए तकरीबन 6.03 लाख यात्रियों को रियायती सुविधा देता है।

Leave a Comment