Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों मे काफी अंतर देखने को मिला। जिसने निवेशकों को असंमजस की स्थिती में डाल दिया। जानिए खबर में क्या बदलाव देखने को मिला।
चांदी में प्रति किलो 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई
शनिवार को दोनों ही बाजार बंद रहे। मिली जानकारी के अनुसार सोने की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
जबकि चांदी ने हल्की बढ़त दर्ज की। चांदी का भाव 100 रुपये बढ़कर 2.60 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।
MCX पर सोना और चांदी में तेजी
शुक्रवार को MCX पर सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जून डिलीवरी वाला सोना 922 रुपये उछलकर 1,52,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 3,364 रुपये चढ़कर 2,44,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गिरावट दर्ज की गई। इन दोनों उतार चढाव ने निवेशकों को असंमजस की स्थिती में डाल दिया।
शुक्रवार को जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम तक 24 कैरेट सोना 1,51,480 रुपये प्रति 10 ग्राम जो बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
वैश्विक तनाव का असर सोना-चांदी पर
सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति के चलते कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे महंगाई का दबाव बढ़ा है।
डॉलर की मजबूती
वहीं डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में स्थिरता भी सोने की कीमतों को नीचे खींच रही है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे सोने में बड़ी तेजी की संभावना सीमित नजर आ रही है।
आज सुबह के समय प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 154190, 22 कैरेट 141350 और 18 कैरेट 115580 रुपये रहा। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 154040, 22 कैरेट 141200 और 18 कैरेट 115530 रुपये दर्ज किया गया। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 153820, 22 कैरेट 141000 और 18 कैरेट 117600 रुपये रहा। वहीं लखनऊ, कानपुर और जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 154190, 22 कैरेट 141350 और 18 कैरेट 117600 तथा 115580 रुपये रही। पटना में 24 कैरेट सोना 154090, 22 कैरेट 141250 और 18 कैरेट 115580 रुपये दर्ज किया गया। वहीं इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट सोना 154090, 22 कैरेट 141250 और 18 कैरेट 115580 रुपये रहा।