Mercedes CLA EV की इंडियन मार्केट में हुई शानदार लॉन्चिंग, फीचर्स मिलेंगे एकदम दमदार

Mercedes CLA EV : भारतीय बाजार में कंपनियों की ओर से नई-नई कारों की लॉन्चिंग की जा रही है। अब हाल ही में Mercedes-Benz कंपनी ने इंडियन मार्केट में नई इलेक्ट्रिक सेडान CLA EV को पेश कर दिया है। अगर आप भी ये EV लेने का मन बना रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि Mercedes CLA EV के फीचर्स (Mercedes CLA EV features) , बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से-

कितनी होगी CLA EV की कीमत
Mercedes-Benz के इस नई इलेक्ट्रिक सेडान CLA EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Mercedes-Benz s CLA EV price) 55 लाख रुपये तय की गई है। इस ईवी को सबसे किफायती इलेक्ट्रिक सेडान माना जा रहा है और ये प्रीमियम EV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।
कंपनी ने इस ईवी को तीन वेरिएंट्स (CLA EV Varients) में स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस ईवी में शानदार डिजाइन, हाई-टेक केबिन, लंबी रेंज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स का लाभ मिलेगा और ये कार भारतीय ग्राहकों को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एक्सपीरियंस देगी।

CLA Electric का डिजाइन
Mercedes-Benz के इस नई CLA Electric का डिजाइन (Mercedes CLA EV Design) फ्यूचरिस्टिक और एयरोडायनामिक बनाया गया है। इस ईवी में कूपे-स्टाइल बॉडी दी गई है, जो इसे शानदार लूक देती है। इस ईवी के फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल के साथ स्टार-पैटर्न एलिमेंट्स और कनेक्टेड LED DRLs उपलब्ध हैं। इस ईवी में फ्लश डोर हैंडल, स्लोपिंग रूफलाइन और 18-इंच के अलॉय व्हील्स ईवी के प्रीमियम लूक को ओर स्पोर्टी बना देते हैं। इस ईवी की पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्टार डिजाइन दिया गया है।

CLA Electric कार का इंटीरियर
कंपनी की ओर से CLA Electric कार का इंटीरियर (CLA Electric Car Interior) बेहद लग्जरी बनाया गया है। इसमें MBUX हाइपरस्क्रीन सेटअप मौजूद है, जिसमें बड़ा 14-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और को-ड्राइवर डिस्प्ले आदि शामिल है। इस ईवी के केबिन में प्रीमियम मैटेरियल्स, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध है, जो इसे प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। इतना ही नहीं ईवी में फेस रिकग्निशन, वॉयस असिस्टेंट और OTA अपडेट्स जैसी कई सुविधाएं भी दी जाती है।

CLA Electric कार के सेफ्टी फीचर्स
अगर फीचर्स की बात करें तो CLA Electric कार लेटेस्ट टैक्नोलॉजी (Features Of Mercedes CLA EV ) से लैस है। फीचर्स के तौर पर इसमे-
वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले
360-डिग्री कैमरा
वायरलेस चार्जिंग
AI-बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम
एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
लेन कीप असिस्ट
लेवल-2 ADAS
मल्टीपल एयरबैग्स
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (Electronic Stability Control)
ट्रैक्शन कंट्रोल
हिल स्टार्ट असिस्ट
360-डिग्री कैमरा
पार्किंग सेंसर

Mercedes CLA के बैटरी ऑप्शन
बता दें कि Mercedes CLA को दो बैटरी ऑप्शन (Mercedes CLA’s Battery Options) के साथ पेश किया गया है। इस ईवी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 58 kWh बैटरी विकल्प दिया गया है, जो तकरीबन 542 किमी की रेंज ऑफर करती है। वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट में तकरीबन 85.5 kWh बैटरी मिलती है, जो 792 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ ही तकरीबन 224hp से 272hp तक की पावर देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर जनरेट होता है। Mercedes की ये ईवी 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तकरीबन 6.7 से 7.5 सेकंड में पकड़ सकती है और फास्ट चार्जिंग के लिए ईवी में 800V फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Leave a Comment