Upcoming cars : अपने लिए नई कार खरीदना सबका सपना होता है। आप अगर हाल-फिलहाल में नई गाड़ी लेने के बारे में सोच रहे है तो यह खबर आपके काम आ सकती है। आगामी माह में काफी कंपनियों की कार लॉन्च होने वाली है। अब खबर में जानिए मई महीने में कौन-कौन सी कारें लॉन्च होने वाली है।
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट प्रीमियम के साथ सुरक्षा मजबूत
ऑटोमोबाइल सेक्टर में मई महीने में मार्केट में कई नई कारें लॉन्च होने जा रही है। जिनमें SUV से लेकर सेडान और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तक शामिल हैं। लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Maruti Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन मई में लॉन्च हो सकता है। नई Brezza में हल्के डिजाइन बदलाव के साथ एडवांस फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीदें जिससे यह प्रीमियम हो सकती है।
आइकॉनिक कार में ईवी वर्जन
टाटा मोटर्स अपनी कार को कंपनी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ पेश करेगी। जिससे यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे प्रीमियम इलेक्ट्रीक सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसकी कीमत मिड से हाई रेंज में रहने की संभावना है।
गियरबॉक्स को बेहतर बनाया जाएगा
सेडान सेगमेंट में फॉक्सवैगन अपनी सेडान Virtus का फेसलिफ्ट वर्जन भी दस्तक दे सकता है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव के साथ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इंजन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गियरबॉक्स को बेहतर बनाया जा सकता है।
500 किलोमीटर रेंज की 7 सीटर कार
टाटा सफारी की इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी मई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह 6 और 7-सीटर ऑप्शन में आएगी। इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिल सकते हैं और रेंज करीब 500 किमी तक हो सकती है। कीमत 22.50 लाख से 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की संभावना है।
11 लाख की कीमत में मिलेगी सकोडा स्लाविया फेसलिफ्ट
सकोडा स्लाविया फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स और ग्रिल में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स और रियर डिजाइन में भी अपडेट होगा। फीचर्स में रियर सीट मसाजर और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे एडिशन शामिल हो सकते हैं। इसकी कीमत 11 लाख से 19 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
स्कूटरी के बाद ईवी गाड़ियों की डिमांड
मई माह में लॉन्च होने वाली कारे देखकर एक बात तो साफ हो रही है कि जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटीयों का क्रेज बढ़ा था वैसे अब गाडियों में भी यह क्रेज देखने को मिलेगा। कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिक और उनमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स पर जोर दिया जा रहा है।