IMD heavy rain alert : देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की तपिश अभी भी जारी हैञ लगातार तापमान में बढ़ौतरी से उमस भरी गर्मी पड़ रही है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में 25 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। खबर में जानिए मौसम विभाग (IMD heavy rain alert) से जुड़े अपडेट के बारे में-
किन राज्यों में तूफान के साथ बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (Active Western Disturbance) और चक्रवाती परिसंचरण के चलते देश के 25 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने के आसार जताए हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में 29 अप्रैल से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
IMD के मुताबिक इन 25 राज्यों में 27 अप्रैल से 2 मई के बीच अलग-अलग समय पर बारिश (IMD Rain Alert) , तूफान या ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन 25 राज्यों में -यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली (Delhi NCR), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तेलंगाना का नाम शामिल है।
पहाड़ी, मैदानी राज्य में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड (Uttrakhand Ka Mausam) में 28 अप्रैल से 2 मई के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 28-29 अप्रैल को इन राज्यों में ओलावृष्टि (Hailstorm Alert) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ मैदानी राज्य जैसे- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में आज 27 अप्रैल से धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की शुरुआत हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान में 29 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
इन राज्यों में तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश
इसके साथ ही आईएमडी ने असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 27 से 30 अप्रैल के दौरान झमाझम भारी बारिश (Heavy rain in Arunachal Pradesh) को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और बिहार में 26 से 28 अप्रैल के बीच 50-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने के आसार जताए हैं। झारखंड और ओडिशा में भी 2 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
किन इलाको में बनेगी लू जैसी स्थिती
आईएमडी ने केरल में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच भारी बारिश (IMD Rain Forecast) को लेकर आसार जताए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 27 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 अप्रैल उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3-5°C तक गिरावट आने लगेगी। वहीं, पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में 27 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान (temperature in maharashtra) में 2-3°C की गिरावट आ सकती है। वहीं, आज 27 अप्रैल तक यूपी, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू की स्थिती बनी रहेगी।