Nautapa 2026 : इस दिन से शुरू होगा नौतपा, चरम पर रहेगी गर्मी

Nautapa 2026 : नौतपा के 9 दिनों में गर्मी बहुत तेज होती है। कहा जाता हे कि अगर नौतपा में गर्मी ज्यादा होती है तो बरसात के मौसम में बारिश अच्छी होती है। खबर में हम जानेंगे कि नौतपा में कब से शुरू हो रहा है। इसके अलावा नौतपे में हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए आइए जानते हैं।

2 जून तक रहेगा नौतपा


ज्येष्ठ माह में सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा का आरंभ हो जाता है। इससे आने वाले 9 दिन बहुत ज्यादा गर्म होते हैं। बातचीत के दौरान पंडित राकेश झा
ने बताया कि इस बार का नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। जिससे इन 9 दिनों में भीष्ण गर्मी रहने वाली है। पंडित ने बताया कि इन्हीं 9 दिनों के साथ बरसाती मौसम की शुरूआत होती है। उन्होंने बताया कि अगर गर्मी अच्छी पड़ती है तो बारिश के भी ज्यादा होने के अनुमान है।

नौतपे में सूर्य भगवान की करे पूजा

पंडित राकेश झा ने बताया जब नौतपा चल रहा होता है तो उस समय सूर्य भगवान की पूजा करना उत्तम माना गया है। पूजा के साथ रोजाना सूर्यभगवान को जल अर्पित करना चाहिए। सूर्य देव को जल अर्पित करते समय सूर्य भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

नौतपे में इन वस्तुओं का दान करना उत्त्तम

पंडित ने बताया कि नौतपा के दौरान जल, शरबत, सत्तू, छाता, जल का घड़ा, पंखे, मौसमी सब्जियां और फलों तरबूज, खरबूज, बेलपत्र आादि का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। इसके साथ शरबत आदि लोगों को पिलाएं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामाजिक कार्य करे अपने से बड़ों की सेवा करे जिससे आपकी कुंडली का सूर्य मजबूत होता है।

नौतपे में ये सावधानी बरते

अगर इन दिनों आपसे कोई पानी की मांग करे तो उसे मना न करे। इसके साथ पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे। पक्षियों के लिए व्यवस्था करने के लिए आप अपनी छत का इस्तेमानल कर सकतें हैं। इस दौरान लहसुन, प्याज आदि का सेवन न करे। गर्मी ज्यादा होने के कारण यात्रा से बचें।

Leave a Comment