Hisar News : नए बिजली घर का ट्रायल सफल, गर्मियों में पावर कट से मिलेगी राहत

Hisar News : गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है और अभी से ही देशभर में तपीश वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में गर्मी में बिजली कटों से राहत के लिए हिसार में नए बिजली घर का ट्रायल लिया गया था, वो पूरी तरह से सफल रहा है। बिजलीघर का काम पूरा होते ही गर्मियों में लोगों को पावर कट (Hisar new power house) से राहत मिलेगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

किस एरिया में मिलेगी पावर कटों से राहत
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि HRU में 33 KVA का बिजलीघर का ट्रायल (Trial of power plant at HRU) लिया गया है। आगामी सप्ताह में बिजलीघर को चालू करने की योजना है। यहां आर्य नगर के 132 KVA बिजलीघर से सप्लाई आएगी और हिसार में इस नए बिजलीघर से HAU कैंपस, चंदन नगर, प्रेम नगर, प्रीति नगर, वालसमंद रोड से लेकर घोड़ा फार्म रोड तक की 12 कॉलोनियों की भी सप्लाई कनेक्ट हो सकेगी। बिजलीघर के चालू होने से इस एरिया में तकरीबन 30 हजार आबादी को पावर कटों से राहत मिलेगी।

लोड बिजलीघर पर डलेंगी ये कॉलोनिया
जैसे ही बिजलीघर का काम पूरा हुआ है, उसके बाद यहां आने वाली सप्लाई लाइन को चालू करके ट्रांसफार्मर का ट्रायल (Transformer trial) सफल रहा है। अब यह कॉलोनिया लोड बिजलीघर पर डाली जाएंगी। नए बिजलीघर से चार 11 केवी फीडर निकाल लिए गए हैं, जिनमें एचएयू चंदन नगर, मधुबन फीडर और घोड़ा फार्म फीडर का नाम शामिल हैं। अभी HAU कैंपस के साथ ही बालसमंद रोड की कॉलोनियों की बिजली सप्लाई राजगढ़ रोड बिजलीघर से हो रही है। नए बिजलीघर के बनने से राजगढ़ रोड बिजलीघर का लोड कम हो सकेगा।

आंधी-बरसात में फॉल्ट का खतरा होगा कम
बता दें कि हिसार में बिजलीघर की सप्लाई(Power plant supply in Hisar) आर्य नगर के 132 KVA पावर हाउस से जोड़ी गई है, जहां से आने वाली 33 केवी की लाइन अंडरग्राउंड है। पावर हाउस के इंचार्ज का कहना है कि बारिश में भी मेन सप्लाई लाइन में फॉल्ट आने का खतरा कम ही रहेगा और HAU कैंपस में भी 11 केवी फीडर अंडरग्राउंड डाल दिया गया है। इससे एचएयू कैंपस में भी ट्रिपिंग की परेशानी नहीं होगी और फॉल्ट भी कम होंगे। HAU कैंपस, चंदन नगर, प्रेम नगर, प्रीति नगर,विद्या नगर, अग्रसेन कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी, मलिक चौक एरिया, विश्वकर्मा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, घोड़ा फार्म रोड का एरिया भी कनेक्ट होगा।

सेक्टर 33 में भी बनेगा नया बिजलीघर
अभी हिसार के सेक्टर 16-17 में भी 33 KV बिजलीघर के निर्माण का काम जारी है। यह बिजलीघर सितंबर महीने तक बनकर तैयार हो सकता है, उसके बाद सेक्टर की सप्लाई इस बिजलीघर से कनेक्ट होगी। अभी सेक्टर 13 बिजलीघर से इस सेक्टर में सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही सेक्टर 33 में भी नया बिजलीघर निर्मित करना प्रस्तावित है। hsvp द्वारा जमीन नहीं दी गई है, जिस वजह से कार्य रूका हुआ है। वहीं बिजली निगम ने बंदूर में नया 33 KV बिजलीघर का प्रपोजल (Proposal for power station in Bandur) तैयार किया है, इसके लिए अब पंचायत से जमीन ली जाने वाली है। इस बिजलीघर से इंदूर के साथ ही शहर की बगला रोड की कॉलोनियों की सप्लाई की कनेक्ट हो सकेगी।

इमरजेंसी में तैयार रखेंगे दो-दो ट्रॉली ट्रांसफार्मर
जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है, उस हिसाब से ऑटो मार्केट बिजलीघर की क्षमता (Auto market powerhouse potential) बढ़ाना जरूरी हो गया है। गर्मी में लोड बढ़ जाता है, जिस वजह से यहां से जुड़े एरिया में फॉल्ट की परेशानी हो जाती है। यहां 12.5 MVA का नया ट्रांसफार्मर इंस्टॉल (new transformer installed) किया जाने वाला है और शहर की सभी सब डिविजनों में इमरजेंसी में दो-दो ट्रॉली ट्रांसफार्मर को भी तैयार रखा जाएगा, जिससे किसी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने पर भी सप्लाई सुचारू रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि गर्मियों के सीजन में सर्कल में हर रोज सवा करोड़ यूनिट तक बिजली खपत हो जाती है। दो दिन पहले 99.89 लाख यूनिट बिजली खपत रही।


बता दें कि हिसार का hau 33 KVA बिजलीघर (33 KVA power station) बनकर तैयार हो गया है, यहां ट्रांसफार्मर का ट्रायल भी ले लिया गया है। आगामी सप्ताह में लोड डालकर सप्लाई भी चालू की जाने वाली है।

Leave a Comment