Mahindra Scorpio N का दिखेगा नया अवतार, कंपनी देने जा रही लेटेस्ट फीचर्स

Mahindra : महेंद्रा की अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर में दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है। जिससे आपको कार के फीचर्स जानने समझने में आसानी होगी। क्योंकि महेंद्रा अब नए फीचर्स के साथ Mahindra Scorpio N लेकर आ रही है। चलिए खबर में जानते हैं पहले के मुकाबले क्या अपडेट देखने को मिलेगा।

पहले से दमदार और मॉर्डन होगा डिजाइन

Mahindra Scorpio N के लुक की बात करें तो इसका डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और दमदार नजर आता है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, रीडिजाइन्ड बंपर और अपडेटेड हेडलाइट्स व टेललाइट्स दिए गए हैं, जो इसे एक फ्रेश अपील देते हैं। साथ ही 18-इंच के नए अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन्स इसकी रोड प्रेजेंस को और मजबूत बनाते हैं।

डैशबोर्ड नए तरीके से डीजाइन

अगर इसके इंटीरियर की बात करें तो केबिन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। डैशबोर्ड को पूरी तरह नए तरीके से डिजाइन किया गया है, जो ज्यादा प्रीमियम फील देता है। खास तौर पर AC वेंट्स को अब हॉरिजॉन्टल लेआउट में रखा गया है। ज

10.25-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन होगी
वहीं अगर टेक्नोलॉजी की बात करे तो इसमें 10.25-इंच की टचस्क्रीन मिलेगी जो पहले के मुकाबले बड़ी होगी। स्क्रीन फ्लोटिंग होगी और इंटीरियर अपडेटिड होगा जिससे इसको प्रयोग करने में आसानी होगी। मीटर भी डिजिटल मिलेगा साथ ही इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी और लेआउट बदल सकते हैं।

तीन इंजन विकल्प देखने को मिलेंगे

इसमें अगर हम बात करे तो तीन इजन विकल्प देखने को मिलेंगे। Mahindra Scorpio-N में पहले की तरह तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 200 bhp की पावर जनरेट करता है। वहीं 2.2 लीटर का डीजल इंजन दो अलग-अलग ट्यूनिंग में आता है—एक वेरिएंट लगभग 130 bhp की पावर देता है, जबकि टॉप वेरिएंट में यही इंजन करीब 172 bhp की ताकत देता है।

Leave a Comment