Mahindra XUV 3XO CNG : भारतीय बाजार में महिंद्रा कंपनी की कई कारें धूम मचाती नजर आती है, लेकिन भारतीय बाजार में सीएनजी कार मौजूद नहीं है। अब महिन्द्रा कंपनी की ओर से Nexon और Brezza को टक्कर देने के लिए महिंद्रा XUV 3XO का CNG वर्जन (CNG version of Mahindra XUV 3XO) पेश करने की तैयारी की जा रही है। खबर में जानिए महिन्द्रा के इस नए मॉडल में क्या कुछ खास होने वाला है।
XUV 3XO CNG के फीचर्स
अब Mahindra कंपनी CNG कारों (Features of XUV 3XO CNG) के सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है और अपनी SUV महिंद्रा XUV 3XO का CNG वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। अभी तो महिन्द्रा की XUV 3XO पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होती है, और इस एसयूवी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन भी उपलब्ध है। अब अपकमिंग CNG मॉडल में 1.2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। पेट्रोल पर यह इंजन 112 PS पावर और 200 Nm टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि CNG वर्जन में सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स (manual gearbox) ही दिया जाने की संभावना है।
महिन्द्रा के निकट इसी इंजन का एक और TGDi वर्जन भी मौजूद है, जो ज्यादा पावरफुल है, लेकिन CNG के लिए MPFi इंजन बेहद आसान रहता है। इसलिए CNG मॉडल में MPFi सेटअप ही मिल सकता है।
CNG वर्जन में मिलेगा ड्यूल सिलेंडर CNG सेटअप
वैसे तो कई कंपनियां बूट स्पेस बचाने के लिए ड्यूल सिलेंडर CNG सेटअप (Dual Cylinder CNG Setup) दे रही हैं। कुछ कारों में अंडरबॉडी CNG टैंक भी दिया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि XUV 3XO CNG में भी ऐसा ही स्मार्ट सेटअप देखने को मिल सकता है।
XUV 3XO के CNG वर्जन की कीमत
Mahindra इस CNG वर्जन को इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में पेश कर सकती है। कंपनी CNG वर्जन की कीमत (Price of CNG version of XUV 3XO) को अपने मुकाबले की कारों के आसपास ही रख सकती है। जैसे कि Tata Nexon CNG की कीमत की शुरुआत तकरीबन 9.15 लाख रुपये से होती है। वहीं, Maruti Brezza CNG की कीमत 9.17 लाख से 11.46 लाख रुपये के बीच है।
अन्य मॉडल भी CNG ऑप्शन में होंगे लॉन्च
इसके साथ ही सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में Renault Kiger, Renault Triber और Skoda Kylaq जैसे मॉडल भी जल्द CNG (Skoda Kylaq CNG Version) ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है। देशभर में CNG कारों की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है।। ऐसे में XUV 3XO का CNG वर्जन Mahindra के लिए बिक्री बढ़ाने का बढ़िया मौका हो सकती है।