8th pay commission News : आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में इंतजार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों के बीच फिटमेंट फैक्टर को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। अब इसी बीच फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट (8th pay commission News ) सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्मियों की सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है। खबर में जानिए नए पे कमीशन से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
आयोग की टीम कर रही राज्यों का दौरा
8वें वेतन आयोग (8th pay commission latest update ) का काम अब जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोग की टीम अलग-अलग राज्यों का दौरा करने के साथ ही कर्मचारी संगठनों व यूनियनों से सीधे इस बारे में वार्तालाप कर रही है। जिससे उनकी मांग और सुझावों को सही से समझने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे प्रोसेस का प्रभाव तकरीबन 45 लाख केंद्र कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा। इसी वजह से आयोग हर पहलू को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में काम जारी है।
अब होगी दिल्ली में मीटिंग
हाल ही में 8वें वेतन आयोग ने उत्तराखंड के कर्मचारी संगठनों के साथ वार्तालाप किया है और अब आगे की बैठकों का कार्यक्रम भी तय कर ल या गया है। 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली में मीटिंग आयोजित (Meeting held in Delhi) की जाने वाली है। वहीं मई में आयोग की टीम पुणे और महाराष्ट्र के अन्य संगठनों से मिलकर उनके सुझाव और फीडबैक की जानकारी भी साझा करेंगी।
क्या है कर्मियों की मांगे
जानकारी के लिए बता दें कि वेतन आयोग कर्मियों की सैलरी (Employees Salary In 8th cpc)के साथ ही TA, HRA और बाकी सुविधाओं पर भी विचार कर रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से इन भत्तों में सुधार जरूरी है। साथ ही कर्मचारी संगठनों ने बेसिक पे बढ़ाने की भी मांग की है, जिसमे कर्मियों की न्यूनतम सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर लगभग 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा है।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) के तहत कर्मचारी संगठनों NC-JCM की ड्राफ्टिंग कमेटी ने मांग रखी है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ा दिया जाना चाहिए, ताकि कर्मियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव हो सके। संगठन के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर (fitment factor ) को बढ़ाकर 3.83 किया जाना चाहिए। अगर केंद्र सरकार इन सुझावों को स्वीकार कर लेती है तो कर्मियों की सैलरी में बंपर उछाल आ सकता है।