Haryana ka Mausam : हरियाणा के इन जिलों में बारिश से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana ka Mausam : हरियाणा में बीते कुछ दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है, लेकिन बीते दिनों से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने प्रदेश (Haryana Weather 28 April) में कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

कब-कब एक्टिव होंगे नए पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा में अब एक बार फिर मौसम (Haryana ka Mausam ) करवट लेने वाला है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। बीते दिनों प्रदेश का अधिकत तापमान 42 डिग्री को पार कर गया था, लेकिन अप्रैल के आखिरी दिन सुकून भरे रहने वाले हैं। IMD के अनुसार प्रदेश (Haryana Weather Forecast) में 28 अप्रैल से 5 मई के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे, जिसके चलते तेज हवा, आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना हैं।

29 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी
IMD ने हरियाणा में कल 29 अप्रैल तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कई जगहों पर आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के चलते गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में हल्की गिरावट आएगी और कहीं-कहीं रूक-रूक कर तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार आज 28 और 29 अप्रैल को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm Alert In Haryana), आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, कल 30 अप्रैल को कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीते दिनों शाम के बाद मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी और आज सुबह से भी हल्के बादलों की आवाजाही लगी हुई है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी।

Leave a Comment