Gold Price : सोने चांदी की कीमतों में हुई भारी उथल-पुथल, अब इतने में मिल रहा 24K, 22K, और 18K

Gold Price : बीते कुछ समय में सोने-चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई है, लेकिन अब शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price Updates) में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 28 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखने को मिली है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

MCX पर सोने का भाव
देशभर में आज सोने की कीमत 1,51,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है और चांदी का भाव 2,40,912 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा है। बीते दिनों MCX पर सोने का भाव (Gold price on MCX) 1,51,747 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,42,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। बीते दिनों बंद भाव के बाद आज सोना (Sone ke Bhav) 152 रुपये और चांदी 1,285 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार बीते दिनों 24 कैरेट गोल्ड रेट 1,51,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था और 22-कैरेट गोल्ड रेट 1,47,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।

ग्लोबल कमोडिटी बाजार में आई तेजी
ग्लोबल कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर मार्केट खुलने के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices on Comex) में तेजी देखने को मिली थी। माना जा रहा था कि ईरान द्वारा युद्ध समाप्ति के प्रस्ताव पर अमेरिका सकारात्मक रवैया अपना सकता है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के प्रस्ताव से नाखुश है। उसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है और कमोडिटी बाजार फिर से दबाव का सामना कर रहा है।

एक्सपर्ट ने दी यह जानकारी
एक्सपर्ट का कहना है कि पश्चिम एशिया में जो हालात बने हुए हैं, उसके चलते मार्केट सतर्क रुख अपना रहा है। अभी भी अमेरिका और ईरान के मामलों को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई है। बीते दिनों सोने का कारोबार स्थिर रहा और कीमती पिछले सेशन की सीमा में ही रहीं। फेडरल रिजर्व बैंक (Federal Reserve Bank) के फैसले का इंतजार निवेशकों को इस समय फेडरल रिजर्व बैंक की आज शुरु होने वाली बैठक के फैसलों का वेट है जो 29 अप्रैल को जारी होंगे।

इन महानगरों में सोने के भाव
दिल्ली (Delhi Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव-1,53,150 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,40,400 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,14,900 रुपये


मुंबई (Mumbai Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव-1,53,000 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,40,250 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,14,750 रुपये

चेन्नई (Chennai Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव-1,53,820 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,41,000 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,14,600 रुपये

कोलकाता (kolkata Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव-1,53,000 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,40,250 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,14,750 रुपये

बेंगलुरु (Bangluru Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव-1,53,000 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,40,250 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,14,750 रुपये

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)

24 कैरेट सोने का भाव-1,53,000 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,40,250 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,14,750 रुपये

भोपाल (Bhopal Gold Price)
24 कैरेट सोने का भाव-1,53,050 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,40,300 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,14,800 रुपये

जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी का भाव (Latest Silver Rates) 2,60,000 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत 265000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

Leave a Comment