New Railway Line : हरियाणा से जयपुर तक बिछेगी नई रेलवे लाइन, डीपीआर की जाएगी तैयार

Haryana New Railway Line : हरियाणा के लोगों के लिए बेहद सुखद खबर है। हरियाणा में रेल लाइन विस्तार को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश के रेवाड़ी से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक नई रेल लाइन परियोजना (Haryana New Railway Line ) को प्रशासन की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। अब इस रेल लाइन की डीपीआर तैयार की जाएगी

कितनी लंबी बनेगी नई रेल लाइन
इस रेलवे लाइन का विस्तार वाया नीमराना होते हुए प्रस्तावित किया गया है। 191 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की ओर से फाइनल लोकेशन सर्वे करने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। ऐसे में अगर हम इस नई रेल लाइन के विस्तार पर होने वाले खर्च की बात करें तो सरकार की ओर से इसमें 5 करोड़ 73 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

परियोजना के पहलुओं पर होगा विस्तृत अध्ययन
अब इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (Detailed Project Report) को तैयार किया जा रहा है। परियोजना के अब सभी पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। रेल मार्ग की सही दिशा और संभावित स्टेशन, कितनी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होगी, कितने पुल व पुलिया का निर्माण होगा और निर्माण लागत और यात्रियों और माल यातायात की संभावना व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सारी स्टडी की जाएगी।

रेलवे कनेक्टिविटी से माल ढुलाई होगी सस्ती
माना जा रहा है कि इस नई रेल लाइन (New rail line) के पूरे होने से राजस्थान और हरियाणा के औद्योगिक व व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ने में काफी मदद मिलेगी। वहीं, नीमराणा क्षेत्र के उद्योग धंधे में भी काफी सकारात्मक प्रभाव देखा जाएगा। फिलहाल नीमराणा क्षेत्र में जापानी औद्योगिक जोन सहित कई बड़े उद्योग बने हुए हैं। ऐसे में इस नई रेलवे कनेक्टिविटी से यहां माल ढुलाई आसान व सस्ती होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, उद्योगों में लगने वाली रकम में भी कटौती होगी और इस एरिया के लिए निवेशकों की रुचि भी बढ़ेगी।

यात्रियों के साथ व्यापारियों, पर्यटकों को होगा लाभ
निवेशकों और कारोबारियों के साथ-साथ इस परियोजना (Haryana New Railway Projects) के पूरा होने से आम लोगों को भी फायदा होने की संभावना है। फिलहाल रेवाड़ी और जयपुर के बीच यात्रा के लिए लोगों को काफी समय लगाना पड़ता है और लंबे रेल मार्ग या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में इस नई रेल लाइन के बनने से यह यात्रा कम समय में पूरी हो पाएगी और जयपुर से सीधी रेलवे कनेक्टिविटी भी बन जाएगी। इस नई रेल लाइन के पूरा होने से हर रोज यात्रा करने वालों को, छात्रों को, व्यापारियों को और पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

सामाजिक और आर्थिक विकास होंगे बेहतर
इस नई रेल लाइन (Haryana New Railway Line) के बनने से कई गांवों और कस्बों को पहली बार रेल संपर्क से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा और रोजगार के मौके भी मिलेंगे। वहीं, यह कार्य पूरा होने से व्यापार को भी बढ़ोतरी मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास बेहतर तरीके से हो सकेगा। इस रेल लाइन को बनाने के लिए भी काफी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

कई चरणों में पूरी हेाती है रेल परियोजना
किसी भी रेल परियोजना (Rail Project) को पूरा होने में काफी समय लगता है और यह कई चरणों में पूरी की जाती है। इस दौरान सबसे पहले चरण में FSL के माध्यम से संभावित मार्ग का सही सर्वे किया जाता है। फिर बाद में इसकी DPR तैयार की जाती है। DPR को मंजूरी मिलने के बाद ही बजट का आवंटन किया जाता है और आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरू होती है।
माना जा रहा है कि अगर सभी चरण समय पर पूरे होते हैं तो यह रेवाड़ी-जयपुर बाय नीमराणा रेल लाइन (Rewari-Jaipur by Neemrana railway line) उत्तर भारत के लिए एक अहम परिवहन कॉरिडोर साबित हो सकती है। ऐसे में इस परियोजना के पूरे होने से न केवल इंडस्ट्रियल ग्रोथ होगी बल्कि हरियाणा और राजस्थान के बीच ट्रैवल कनेक्टिविटी भी बेहतर हो सकेगी।

Leave a Comment