IMD Weather Alert : देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीं, देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। इस बीच मौसम विभाग (IMD Weather Alert ) की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
इन 13 राज्यों में होगी भारी बारिश
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज देश के कई राज्यों में आंधी आने, बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है, जिसके चलते अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू लोगों को झेलनी पड़ेगी।
आज सुबह से ही कई क्षेत्रों में मौसम (Mausam Weather Forecast) बदला हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ क्षेत्रों में जहां तेज धूप ने हाल बेहाल कर रखा है। वहीं, कई इलाकों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इस बीच भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आज 13 राज्यों में तेज बारिश और तूफान आने की आशंका है, जिसके चलते आईएमडी की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं, देश के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी का कहर ऐसे ही जारी रहने की विभाग ने आशंका जताई है।
आगामी 24 से 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे में देशभर में 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान (Rajasthan Weather Alert) , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में आंधी बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। वहीं, इस दौरान इन राज्यों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाएं चलने की भी संभावना है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
जाने उत्तर भारत में कैसा है मौसम का मिजाज
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आज दोपहर बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यहां आंधी-बारिश (Hailstorms Alert In Uttar Bharat) और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं से सावधान रहने के लिए भी विभाग की ओर से कहा गया है।
जाने पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी (IMD Weather Forecast) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज 28 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश भी होने के आसार विभाग ने जताए हैं। वहीं, विभाग का कहना है कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश ज्यादा हो सकती है, जिससे यात्रियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
जाने पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज झारखंड, उड़ीसा (Odisha Weather Forecast) , पश्चिम बंगाल और असम में दिनभर बारिश का सिलसिला लगा रह सकता है। ऐसे में विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।