Haryana News : हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच अब कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद बन गई है। जल्द ही उत्तर प्रदेश से हरियाणा (Haryana News) का सफर और ज्यादा आसान और सुगम हो जाएगा। वर्तमान में अलीगढ़ से पलवल तक एक नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जानकारी के अनुसार इस हाईवे का निर्माण कार्य 20 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है।
कब तक पूरा होगा हाईवे प्रोजेक्ट
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से जारी इस परियोजना (NHAI Project) को अगले डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इस हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और हरियाणा के बाकी शहरों तक आना-जाना बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
31 गांव की जमीन का हुआ अधिग्रहण
अलीगढ़-पलवल मार्ग (Aligarh-Palwal Road) को फिलहाल चौड़ा किया जा रहा है, जिसके लिए 31 गांव की जमीन अधिग्रहण की गई है। इस परियोजना के लिए 31 गांव के करीब डेढ़ हजार किसानों से भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। वहीं, अगर किसानों को दिए जा रहे मुआवाजे की बात करें तो इसके लिए 650 करोड रुपए प्रस्तावित थे, जिनमें से लगभग 500 करोड रुपए किसानों को बांटे जा चुके हैं।वहीं, बाकी पैसों के भुगतान की प्रक्रिया भी अपने अंतिम चरण पर है। इस हाईवे की लंबाई 75 किलोमीटर रखी गई है।
इतनी आएगी प्रोजेक्ट पर लागत
एनएचएआई की देखरेख में जारी इस प्रोजेक्ट (Highway Project) पर लगभग 1500 करोड रुपए का खर्चा आएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 30 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई के नए बाईपास का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं, भारी यातायात शहर में प्रवेश न करें इसके लिए खैर और जट्टारी समेत कई कस्बों से बाईपास को जोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य की बात करें तो खैर क्षेत्र में बाईपास निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है और इसे प्राथमिकता के रूप में पूरा किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने जारी किया इतना बजट
अगर इस हाईवे की कनेक्टिविटी (Highway connectivity) की बात करें तो यह टप्पल में यमुना एक्सप्रेसवे और पलवल में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) के इंटरचेंज के साथ जोड़ा जाएगा। ऐसे में अलीगढ़ अब सीधे राष्ट्र राजधानी के प्रमुख एक्सप्रेसवे नेटवर्क से कनेक्ट होगा, जिससे औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।
एक ओर जहां नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कस्बों में पुरानी सड़कों की हालत भी ठीक की जा रही है। कस्बे की पुरानी सड़के ठीक होने से आए दिन होने वाले हादसों और जाम से निपटा जा सकेगा। इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 84 करोड रुपए का बजट (Department of Public Works Budget) भी जारी किया गया है। ऐसे में मरम्मत कार्य भी तेजी से चल रहा है।
टोल व फोरलेन का भी होगा विस्तार
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजपुरा गांव के पास एक टोल प्लाजा (Toll Plaza) भी प्रस्तावित है। वहीं, खैर व जट्टारी में लगभग 33 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास भी बनाया जाएगा। इसी के साथ खैर से अंड़ला तक 10 किलोमीटर और जट्टारी क्षेत्र में 3 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। साथ ही अगर हरियाणा की सीमा में निर्माण कार्य की बात करें तो यह सीडीएस कंपनी की ओर से कराया जा रहा है।
डीएम संजीव रंजन का कहना है कि अलीगढ़-पलवल हाईवे का चौड़ीकरण (Widening of Aligarh-Palwal Highway) वर्तमान में सरकार की प्राथमिकताओं में है। ऐसे में निर्माण कार्य काफी तेजी से कराया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यूपी और हरियाणा में क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।