Bajaj Electric Scooters : बजाज के ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर बने ग्राहकों की पहली पसंद, जानिए कीमत और फीचर्स

Bajaj Electric Scooters:  आज के समय में बेशक पेट्रोल के स्कूटरों की रफ्तार धीमी पड़ गई हो। मगर, बजाज ने अपने पांच इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतारे हैं। जो काफी लोकप्रिय बने हुए हैं। बजाज की चेतक सीरीज के ई-स्कूटर हर महीने अपनी बढ़ोतरी दर्ज कर रहे हैं। मार्च में कंपनी ने 46,272 चेतक की की बिक्री कर 83 प्रतिशत मासिक और 31 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। अब खबर में जानते हैं चेतक की उन पांच स्कूटर के बारे में विस्तार से।

सबसे कम कीमत में मौजूद बजाज चेतक C2501 STD

बजाज चेतक C2501 STD पांचों स्कूटरों में सबसे कम कीमत में मौजूद है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 96,504 रुपए की कीमत में आपको मिलेगा। अगर,इसकी बैटरी की बात करे तो 2.5 किलोवाट-घंटा की बैटरी मिलती है जो फुल चार्ज में 113 किमी तक चलती है। बैटरी 3 घंटे 45 मिनट में चार्ज होती है। इसमें LED लाइट, LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ और 25 लीटर स्टोरेज मिलता है। टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बड़ी स्टोरेज के साथ मिलता है चेतक 3001

दूसरे नंबर पर बजाज चेतक 3001 आता है। जो आपकों 1,07,606 रुपए की कीमत में मिलेगा।। इसमें 3.0 किलोवाट-घंटा की बैटरी दी गई है, जो 127 किमी तक की रेंज देती है। इसमें रिवर्स मोड, हिल होल्ड और 35 लीटर का बड़ा स्टोरेज दिया गया है।

सबसे लंबी रेंज में मौजूद चेतक 3503

बजाज सीरीज की तीसरे नंबर का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक 3503 है। जिसकी कीमत 1,18,605 रुपए है। इसमें 3.5 किलोवाट-घंटा की बैटरी मिलती है, जो 151 किमी तक चलती है। 3 घंटे 25 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसमें कॉल-मैसेज अलर्ट, ब्लूटूथ और मजबूत मेटल बॉडी दी गई है।

सबसे प्रीमियम बजाज चेतक 3501

चेतक की इस इलेक्ट्रिक सीरीज में सबसे प्रीमियम स्कूटर बजाज चेतक 3501 है। इसकी कीमत 1,44,305 रुपए है। इसमें 3.5 किलोवाट-घंटा बैटरी के साथ 153 किमी की रेंज मिलती है। इसकी स्पीड 73 किमी प्रति घंटा है। इसमें TFT टचस्क्रीन, कीलेस एंट्री और 35 लीटर स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बेहतर रेंज और मॉर्डन फीचर्स

चेतक के इन स्कूटरों में ऑल-मेटल बॉडी, रेट्रो लुक, बेहतर रेंज और मॉडर्न फीचर्स की वजह से ये स्कूटर लाकप्रिय बने हुए हैं।

Leave a Comment