Haryana News : इन रूटों पर चलेगी 20 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधाएं

Haryana News : बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने सामने आई है। रोडवेज की 20 नई बसे मिलने वाली है। बसे मिलने से उन रूटों उन्हें दौडाया जाएगा जो काफी समय से बंद पड़े थे। इससे ग्रामीणों को फायदा मिलेगा

ग्रामीणों ने उठाई मांग

रेवाड़ी गांवो के इलाकों में प्रतिदिन कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। रोडवेज बसे न चलने के कारण उन्हें निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है। जिससे उनकी जेब से रोजाना पैसे खर्च होते हैं। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की और से काफी बार रोडवेज जीएम को बसों की समस्याओं को लेकर एप्लिकेशन और ज्ञापन सौंपे जा रहे थे।

मुख्यालय ने दी हरी झंडी

लगातार शिकायत और डिमांड और उन बंद पड़े रूटों को देखने के बाद अधिकारियों ने मुख्यालय को नई बसे लगाने की डिमांड भेजी गई थी। समस्या को देखते हुए परिवहन मुख्यालय की तरफ से रेवाड़ी डिपो के लिए हरी झंडी दे दी गई है। झंडी मिलने के बाद वर्कशाप में रोडवेज बसों की बाडी तैयार हो रही है जो
मई महीने में बनकर तैयार हो जाएगी।

इन रूटों पर दोबारा दौड़ेगी बसे

जानकारी के अनुसार रेवड़ी डिपो में 12 से अधिक रूटों पर काफी समय से बसों की किल्लत है। इनमें मुख्य रूप से रेवाड़ी-कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, पटौदी, कोटकासिम, मथुरा, कोसली-मुरादाबाद, कोसली-खाटूश्याम, कोसली-अलवर आदि रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हैं।

बंद पड़े रूटों पर संचालन सुचारू हो सकेगा

रेवाड़ी डिपो में 177 बसें होनी चाहीए। मगर, 153 बसे डिपो में मौजूद है। जिनमें से 5-6 बसों का मेंटेनेंस का कार्य चलता रहता है। अब नई बसे मिलने के बाद बसों की कमी को दूर किया जा सकेगा। जिससे रोडवेज में सफर करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment