Haryana Hydrogen Train : भारतीय रेलवे की ओर से हरियाणा में कई नए विकास कार्य किए जा रहे हैं और अब प्रदेश में आधुनिक परिवहन की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का प्लान तैयार कर लिया है। अब जल्द ही हरियाणा (First Hydrogen Train in Haryana) की पटरियों पर सरपट हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ती नजर आने वाली है। खबर में जानिए इस नई हाइड्रोजन ट्रेन का टाइम शेड्यूल क्या रहने वाला है।
कहां संचालित होगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन
बता दें कि भारतीय रेलवे की ओर से जींद में देश की पहली हाइड्रोजन (India’s First Hydrogen Train in Haryana) आधारित ट्रेन को लेकर तेजी से काम किया जा रहा हैं। भारतीय रेल के इस परियोजना के तहत उच्च अधिकारियों की ओर से आज प्लांट और रेक का विस्तृत निरीक्षण किया गया है। रेलवे के अनुसार सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करते ही हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित संचालन किया जाएगा।
आखिरी चरण में पहुंचा प्रोजेक्ट का काम
दरअसल, भारतीय रेल की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (Indian Railways’ first hydrogen train) के संचालन का काम अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। प्लांट और रेक के विस्तृत निरीक्षण के दौरान सेफ्टी इंस्पेक्शन, RDSO ट्रायल और PESO जांच जैसी तकनीकी के प्रोसेस पर गौर किया गया है। इस दौरान उच्च अधिकारियों की ओर से प्लांट में लगी अत्याधुनिक तकनीक और व्यवस्थाओं का आकलन कर कई जरूरी सुझाव दिए गए हैं।
पहले कहां तक संचालित होगी ट्रेन
जानकारी के अनुसार अभी तो ट्रेन को ट्रायल के तौर पर सोनीपत तक संचालित किया जाएगा। रेलवे ने ट्रेन में रेडंडेंसी सिस्टम भी लगा दिया है, ताकि किसी भी तकनीकी के बावजूद भी हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन (Hydrogen train operation) प्रभावित न हो। जैसे ही सभी रिपोर्ट्स और निरीक्षण पूरे होते हैं तो उसके बाद ट्रेन के नियमित संचालन और टाइम शेड्यूल (Hydrogen train time schedule)का की घोषणा कर दी जाएगी।
संचालन से पहली होगी सुरक्षा सुनिश्चित
डीआरएम का कहना है कि प्रदेश के जिंद जिले में चलने वाली यह देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन (country’s first hydrogen train) है, ऐसे में इसकी जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। अभी इस ट्रेन के लिए सभी जरूरी सेफ्टी निरीक्षण हो रहे हैं। जब तक पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक इस ट्रेन को संचालित नहीं किया जाएगा।