PNB बैंक की इस FD स्कीम में 2 लाख निवेश करने पर मिलेगा 99000 का रिटर्न

PNB FD Investment : बैंक एफडी में निवेश हमेशा से ही ग्राहकों के लिए इन्वेस्टमेंट का बेस्ट जरिया रहा है। अब इसी बीच PNB खाताधारकों (punjab national bank) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। PNB बैंक की ओर से ग्राहकों को एफडी पर बंपर ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर आप पीएनबी बैंक की एफडी में 2 लाख रुपये का इन्वेसटमेंट करते हैं तो 99000 रुपये तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। खबर में जानिए पूरे केलकुलेशन के बारे में-

एफडी खातों पर मिल रहा इतना ब्याज
PNB बैंक अलग-अलग अवधि के लिए खुलवाए जाने वाले एफडी खातों (PNB FD Schemes) पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। अभी मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार PNB की एक एफडी स्कीम पर 2 लाख रुपये इन्वेस्टमेंट पर आपको गारंटी के साथ 99,732 रुपये तक का फिक्स ब्याज दिया जा रहा है।

कितने साल की एफडी पर कितना मिल रहा ब्याज
PNB बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिनों की अवधि वाला एफडी खाता ओपन करने की सुविधा भी देता है। इसके साथ ही सरकारी बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी (pnb 6 years fd) में इन्वेस्ट किया जा सकता है। PNB बैंक में 444 दिनों की अवधि वाले अकाउंट पर सबसे ज्यादा 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दिया जा रहा है।
इसके साथ ही पीएनबी बैंक (PNB Bank FD Investment ) 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी अकाउंट पर 6.00 प्रतिशत से लेकर 6.80 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

2 लाख के इन्वेस्टमेंट पर ब्याज केलकुलेशन
अब बात करते हैं 2 लाख के निवेश (pnb 6 years fd interest rate) के केलकुलेशन के बारे तो अगर निवेशक पंजाब नेशनल बैंक में 6 साल की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो आम नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,85,901 रुपये मिलेंगे और इस अमाउंट में ब्याज के तौर पर फिक्स 85,901 रुपये शामिल हैं। वहीं, सिनियर सिटीजन की ओर से 6 साल की एफडी स्कीम (pnb 6 years fd) में 2 लाख रुपये इन्वेस्टमेंट पर मैच्यॉरिटी पर कुल 2,99,732 रुपये मिलेंगे और इस अमाउंट पर ब्याज के तौर पर कुल 99,732 रुपये फिक्स हैं।
इसके साथ ही अति सिनियर सिटीजन को भी 6 साल के फिक्सड डिपॉजिट में 2 लाख रुपये निवेश पर 99,732 रुपये के फिक्स ब्याज के साथ ही मैच्यॉरिटी पर कुल 2,99,732 रुपये का फायदा मिलेगा।

Leave a Comment