Hisar News : शहर में मौसम के करवट बदलते ही रात साढ़े 11 बजे से हल्कि बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट हुई। खबर में जानिए क्या नुकसान आंधी और तूफान से देखने को मिला।
टूटे खंभों और ट्रांसफार्मों को ठीक करवाने का काम जारी
सोमवार को आए आंधी तूफान से बिजली विभाग को नुकसान उठाना पड़ा। तूफान के कारण 95 खंभे और 16 ट्रांसफार्मर टूट गए। टूटे खंभों और ट्रांसफार्मों को विभाग द्वारा ठीक करवाने का काम जारी है। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि 33 केवी के सब स्टेशन और जहां बिजली सप्लाई बाधित थी उसे ठीक कर दिया गया है।
शहर के कई इलाकों में बिजली रही बाधित
मौसम में पिछले दो-तीन दिनों से हो रहे उतार – चढ़ावों से तापमान में भी फर्क पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम में आंधी- तूफान आने के बारे में पहले ही बता दिया था। तेज आंधी आने से श्हर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली व्यवस्था ठीक करने में रात को भी काम जारी
आंधी-तूफान में गीरे खंभे व टूटे ट्रांसफार्मों को ठीक करने के लिए निगम के कर्मचारी रात को भी लगे हुएं है। ताकि बिजली व्यवस्था को ठीक किया जा सके। मौसम में बदलाव से हुई हल्कि बरसात के बाद तापमान भी तीन डिग्री नीचे चला गया।