Employees DA hike : सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ इजाफा


Employees DA hike : राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ा तोहफा है। सरकार ने तोहफे में डीए और डीआर में बढ़ोतरी की है। आइए अब खबर में जानते हैं राज्य के कर्मचारियों के तोहफे में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर ही बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग के अनुसार अब DA और DR की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। यानी केंद्र सरकार की तरह 2 प्रतिशत की बढोतरी राज्य सरकार ने की है।

मई में मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए साफ कर दिया है कि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का लंबित एरियर जून 2026 में जारी किया जाएगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
सरकार ने एरियर की गणना को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। आदेश के मुताबिक, डीए/डीआर के भुगतान में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में जोड़ा जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता की ओर से जारी आदेश को कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला उनकी जेब पर पड़ रहे दबाव को कुछ हद तक कम करेगा। हालांकि, इस निर्णय से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ जरूर पड़ेगा, लेकिन सरकार का मानना है कि कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ाने और महंगाई के असर को संतुलित करने के लिए यह कदम जरूरी है।

Leave a Comment