Haryana Weather : हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल माह की शुरुआत भले ही गर्माहट के साथ हुई थी, लेकिन अप्रैल माह के आखिरी दिनों में प्रदेश में ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में जमकर बारिश (Haryana Weather News) को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में-
कब-कब होगी हरियाणा में बारिश
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance in Haryana) के एक्टिव होने से 15 जिलों में जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Haryana Weather Temprature) में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। वहीं मौसम विज्ञानियों आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 1 मई को बारिश के आसार नहीं है, उसके बाद 2 से 5 मई तक लगातार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिनों कहां हुई भारी बारिश
मौसम जानकारों का कहना है कि लगातार बारिश (Haryana Rain Alert) से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि अभी दो दिन से बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट रिकॉर्ड की गई है। बीते दो दिनों प्रदेश के हिसार, नारनौल, कैथल, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, नूंह और सोनीपत में अच्छी-खासी बारिश हुई है।
पंजाब के साथ इन राज्यों का मौसम
सिर्फ हरियाणा (Haryana Ka Mausam) ही नहीं, बल्कि लुधियाना, अमृतसर और पटियाला के साथ हही कई जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इसका सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ा है। वहीं, दूसरी ओर पहाड़ों पर ठंडक का एहसास हो रहा है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजम पास पर करीब 3 इंच ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। आईएमडी ने शिमला और मनाली में 4 मई तक आंधी और बिजली का अलर्ट जारी है।