TVS New Scooter : भारतीय बाजारों में TVS के स्कूटर ने बिक्री के मामले में नया मुकाम हासिल कर लिया है। अब टीवीएस की एक स्कूटर की हर दिन हजारों में खरीदी हो रही है और अब ये बाजारों में ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन चुका है। टीवीएस के इस स्कूटर ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बना लिया है। खबर में जानिए TVS के इस स्कूटर (TVS New Scooter) के बारे में विस्तार से-
TVS Jupiter की बिक्री का आंकड़ा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं TVS Jupiter की। TVS का यह पॉपुलर स्कूटर (TVS Jupiter Selling) घरेलू बाजार में 90 लाख यूनिट्स की बिक्री पार कर चुका है। इस स्कूटर की लॉन्चिंग 16 सितंबर 2013 को भारतीय बाजारों में हुई है और यह स्कूटर शुरुआत में 110cc मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसे 125cc वर्जन में पेश किया गया। मार्च 2026 के आखिर तक Jupiter की कुल बिक्री (Total sales of Jupiter) 90,10,180 यूनिट्स तक पहुंच गई। इसके साथ ही बीते 13 सालों में लगभग 1.54 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया।
FY2026 में हुई बंपर बिक्री
Jupiter के लिए फाइनेंशियल ईयर 2026 (TVS Jupiter mileage) अब तक का सबसे बढ़िया साल रहा है। इस दौरान इसकी 14,63,328 यूनिट्स की बिक्री रिकॉर्ड की गई है, जो बीते वर्ष की 11,07,285 यूनिट्स से 32 प्रतिशत अधिक है। यानी एक साल में 3,56,043 यूनिट्स का इजाफा हुआ है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि FY2026 में हर दिन कम से कम 4,009 Jupiter स्कूटर (TVS Jupiter price) बिके। TVS की कुल स्कूटर बिक्री 23 लाख यूनिट्स के आस-पास रही है, जिसमें Jupiter की भागीदारी 64 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पिछले साल 61 प्रतिशत थी।
Honda Activa का बड़ा कॉम्पटीटर बनी Jupiter
जानकारी के लिए बता दें कि Jupiter (Jupiter Sales Record) देश के नंबर-1 स्कूटर Honda Activa को कड़ी टक्कर दे रही है। FY2026 में यह TVS का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर स्कूटर रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसकी बिक्री TVS के बाकी के लोकप्रिय मॉडलों जैसे Apache सीरीज, Raider 125 और NTorq 125 की कुल बिक्री से बेहद अधिक रही है।
8 महीनों में हुई 10 लाख यूनिट्स की बिक्री
फाइनेंशियल ईयर 2026 में Jupiter की बेहद तेजी से बिक्री (Sale of Jupiter in FY 2026) हुई है। इस स्कूटर की आखिर की 10 लाख यूनिट्स सिर्फ 8 महीनों में ही हो गई, जबकि इससे पहले 7 से 8 मिलियन तक पहुंचने में 11 महीने का वक्त लगा था। अगस्त 2025 में Jupiter (TVS Jupiter mileage) ने अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड कायम कर लिया है, जब 1,42,411 यूनिट्स डीलर्स को भेजी गईं। यह बीते वर्ष की तुलना में 59 प्रतिशत अधिक है।