LPG price hike : गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 3000 से ऊपर पहुंची कीमत

LPG price hike : कामर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कमर्शियल सिलेंडर में 933 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। आइए खबर में जानते हैं सिलेंडर की कीमतों के बारे में

261 रुपये बढ़ा 5 किलो का सिलेंडर

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही 5 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलिंडर बढ़ा दी है। कीमतें बढ़ते ही इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। छोटे सिलेंडर पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलती, इसलिए इसकी कीमतें बाजार और अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से प्रभावित होती हैं। वहीं 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब 3071 में मिल रहा है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पुरानी दरो पर ही घरेलू सिलेंडर मिल रहे हैं।

आम लोगों को राहत

विश्व स्तर पर ईंधन के दाम ऊंचे होने के बावजूद आम लोगों को राहत मिली है। यानी घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।

पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

पश्चिमी देशों के बीच चल रहे तनाव के कारण तेल व गैस की किल्लत होने की समस्या न बने। इस बीच तेल कंपनियों ने कहा कि इससे करीब 33 करोड़ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। वहीं पीडीएस के तहत मिलने वाले केरोसिन के दामों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए महंगा

विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में हर माह की तरह इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया।
केवल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन महंगा किया गया है।

80 प्रतिशत हिस्से की कीमतों में कोइ्र बदलाव नहीं

इन सभी जानकारी के बाद यह साफ है कि पेट्रोलियम उत्पादों का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा ऐसा है जिसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। इस पर कंपनियों का कहना है कि केवल चुनिंदा क्षेत्र में कीमतों की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Comment