Gold-Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज 1 मई को नए माह की शुरुआत के साथ ही ग्लोबल कमोडिटी बाजार में सोने की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट (Sone Ke Bhav) क्या चल रहे हैं।
कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव
दरअसल, बता दें कि कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव (Spot gold price on COMEX) 4,640.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और हाजिर चांदी के भाव (Spot silver price) 74.930 डॉलर प्रति औन्स पर ट्रेड कर रही है। आज सोने की कीमतें लगभग स्थिर है, लेकिन कल कच्चे तेल के भाव अपने 4 साल के हाई लेवल पर पहुंची थी, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया। ऐसे में माना जा रहा था कि आज 1 मई को गोल्ड सिल्वर जैसी कमोडिटीज की कीमतों में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।
MCX पर सोने का भाव
बीते दिनों MCX पर सोने का भाव (Gold price on MCX) 1,51,225 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,44,638 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। आज घरेलू कमोडिटी बाजार खुलने के साथ ही कीमतों में या तो दबाव बढ़ता दिखाई दे सकता है या फिर कीमतें स्थिर रह सकती है।
रिजर्व बैंक ने नहीं की ब्याज दरों में कटौती
दरअसल, बता दें कि फेडरल रिजर्व बैंक (Federal Reserve Bank) के बाद बैंक ऑफ जापान, यूरोपीय सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी ब्याज दरों में संशोधन नहीं किया है। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते बाजार को भी यही आस थी। इसके साथ ही कई ब्रोकरेज फार्मो ने आसार जताए हैं कि अमेरिका में साल 2026 में केंद्रीय बैंक दो बार ब्याज दर में कटौती कर सकती है। हालांकि अब ब्रोकरेज फॉर्म इन संभावनाओं से पीछे हट सकती है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव (Tensions between the US and Iran) अब पहले से अधिक गहरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ईरान पर सीमित लेकिन बड़े हमले की तैयारी में है। ईरान की ओर से कहा गया है कि अगर वाशिंगटन के द्वारा हमले शुरू होते हैं तो वह और बड़े और दर्दनाक हमले से इसका जवाब देगा। इस बढ़ते तनाव से स्ट्रेट का होर्मुज के खुलने की आस कम हो गई है। लंबे समय तक अगर ऐसी स्थितियां बनी रहती है तो देश को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।