Haryana में यातायात व्यवस्था को आसान, सुरक्षित और तेज करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के बाद अब रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल, हरियाणा की एक जिले में 104 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बनाने की योजना बनाई गई है जिसपर 2500 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
हरियाणा के रेलवे नेटवर्क में अब बढ़ोतरी होने वाली है। दरअसल, सरकार ने 104 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बनाने का ऐलान किया है। इस नई रेलवे लाइन के बनने से सफर आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही कई जिले और छोटे-बड़े शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस जिले में बनेगी नई रेलवे लाइन –
दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित हरियाणा का नूंह जिला अब रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। इस जिले में पहली बार नई रेलवे लाइन (new rail line update) बनने जा रही है। केंद्र सरकार ने दिल्ली-सुहाना-नूंह-फिरोजपुर- झिरका -अलवर तक नई रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। नूंह जिले में पिछले 55 सालों से नई रेलवे लाइन की मांग बार-बार उठाई जा रही थी जिसे अब सरकार ने मान लिया है।
बनेगी 104 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन –
नई रेल लाइन (new rail line) की कुल लंबाई 104 किलोमीटर होगी। इसकी निर्माण के लिए सरकार ने 2500 करोड रुपए जारी किए हैं। इस नई रेलवे लाइन पर साथ नई रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इस रेलवे लाइन के चालू होने से हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों के विकास को रफ्तार मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को अगले 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अनुमान है कि 2028 तक नई रेलवे लाइन चालू हो जाएगी।
1971 में उठाई जा रही नई रेलवे लाइन की मांग –
इस रेल परियोजना (Rail project) की मांग सबसे पहले वर्ष 1971 में गुरूग्राम के तत्कालीन सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने संसद में रखी थी। इसके बाद भी कई बार यह प्रस्ताव दोहराया गया। हाल ही में भिवानी–महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल की थी। अंततः केन्द्र सरकार ने पिछले बजट में इसे औपचारिक मंजूरी दे दी।
नई रेलवे लाइन के बनने से होगा यह फायदा –
नई रेलवे लाइन (New Railway Line in Haryana) बनने के बाद हरियाणा के विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके साथ ही नूंह जिले आसपास लगता कई शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लोगों का एक शहर से दूसरे जहर तक आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। नई रेलवे लाइन के चालू होने से स्थानीय व्यापार पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
नई रेलवे लाइन (new railway line) के पूरा होने पर दिल्ली से अलवर के बीच सोहना, नूंह और फिरोजपुर सिरका के रास्ते सीधे रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि यह परियोजना में वहां तक क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलेगी।