Bajaj Pulsar NS400Z : युवाओं में बाइकों को लेकर क्रेज दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। अब इसी बीच बजाज कंपनी की ओर से Bajaj Pulsar NS400Z पर बंपर डिस्काउंट (Bajaj Pulsar NS400Z discount) दिया जा रहा है। अगर आप अभी बजाज की ये बाइक खरीदते हैं तो आपकी ₹24,500 तक की बचत हो सकती है। खबर में जानिए इस बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से-
बजाज Pulsar NS400Z की कीमत
बता दें कि बजाज Pulsar NS400Z (Bajaj Pulsar NS400Z Price) अब पहले से सस्ती हो गई है। अब Pulsar NS400Z की नई कीमत 1.80 लाख रुपये तय की गई है। कीमतों में कटौती की बड़ी वजह 18 प्रतिशत GST है, जिससे बाइक की कीमत में कमी आई है। अब इस कटौती से ये देश की तकरीबन 40 हॉर्सपावर वाली बाइक बन गई है। अगर आप अभी इस बाइक को खरीदते हैं तो तकरीबन 24,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ये बचत कीमत के साथ ही इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन में भी होती है।
बजाज Pulsar NS400Z का इंजन ऑप्शन
इंजन की बात करें तो बजाज की इस बाइक (Engine Options of Bajaj Pulsar NS400Z) में 349cc का इंजन उपलब्ध है, जो 40.6 हॉर्सपावर की ताकत देता है। यानी बाइक तेज चलने के साथ ही बेस्ट परफॉर्म करती है। इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जिससे इंजन जल्दी गर्म भी नहीं होता है और लंबी राइड में भी बेस्ट माइलेज मिलता है।
दमदार फीचर्स से लैस है बजाज Pulsar NS400Z
बजाज की यह बाइक ह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स (Bajaj Pulsar NS400Z Features) वाली बाइक है और इस बाइक में 4 राइड मोड्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चला सकते हैं। साथ ही क्विक शिफ्टर दिया गया है, जिससे बिना क्लच दबाए आप बाइक का गियर बदल सकते हैं। इतना ही नहीं इसमे ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल चैनल ABS भी दिया गया है, जो ब्रेक लगाने के समय बाइक को सेफ रखता हैं।
बजाज Pulsar NS400Z में मिलेगी ब्लूटूथ कनेक्टेड स्क्रीन
बजाज के इस स्कूटर में रेडियल टायर्स और ब्लूटूथ कनेक्टेड स्क्रीन (Bluetooth connected screen) भी दिया गया है, जिससे आप मोबाइल से बाइक को कनेक्ट कर सकते हैं। बजाज के इस बाइक में कॉल और मैसेज की जानकारी भी मिलती है।इस बाइक का लूक एकदम स्पार्टी है। इस बाइक को ऐसे तैयार किया गया है शहर में चलाने के साथ-साथ लंबी राइड का एक्सपीरियंस मजेदार हो सकें।