New Rail Line : हरियाणा सरकार प्रदेश में रेल व्यवस्था को सुचारू बनाने और यात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हुए एक नई रेल लाइन (New Rail Line) बिछाने की तैयारी कर रही है। अब जल्द ही प्रदेश में 104 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाने वाली है। इस नई रेल लाइन को बिछाने में 2,500 करोड़ की लागत आंकी गई है। खबर में जानिए इस नई रेल लाइन के रूट के बारे में विस्तार से-
कहां बिछेगी नई रेलवे लाइन
NCR से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर बसे हरियाणा के जिला नूंह में रहने वालों के लिए बड़ी खबर आई है। मेवात इलाकें में अभी पटरी पर सरपट ट्रेन दौड़ेगी। केंद्र सरकार की ओर से 50 साल से चली आ रही मांग को मान लिया है। हरियाणा में इस नई रेल लाइन (new railway line in Haryana) बिछाने के लिए 2,500 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। दिल्ली से सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका से अलवर तक नई रेल लाइन (Sohna-Nuh-Ferozepur Jhirka to Alwar railway line) को बिछाया जाएगा और 104 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन में 7 नए स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
पहले मेवात के नाम से जाना जाता था नूंह
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (Prime Minister’s Public Development Program) के अंतर्गत देश के पिछड़े 115 जिलों की पहचान की है और नूंह को भी सरकार की ओर से अब विकसित जिला बनाया जा रहा है। पहले तो नूंह को मेवात कहा जाता था और 2005 में गुरुग्राम से अलग होकर इसे जिला घोषित किया गया था। यह जिला इतना पिछड़ा हुआ है कि मेट्रो और वंदे भारत जैसी ट्रेन के समय में यहां के लोगों को रेल नेटवर्क का फायदा नहीं मिला हैं। अब इस क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही रेल नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। यह रेल लाइन 3 वर्ष में बिछाई जाएगी।
कब-कब उठी रेल लाइन की मांग
पिछले बजट में केंद्रीय सरकार ने नायब सैनी सरकार (CM Nayab Saini)की सिफारिश पर इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार ने इसके लिए सर्वे कराया था। बता दें कि सबसे पहले 1971 में इस रेल लाइन की मांग की गई थी। गुड़गांव के तत्कालीन सांसद चौधरी ने इस इलाके के लिए रेलवे लाइन की मांग की थी। दिसंबर 2024 में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट के सांसद ने नूंह में रेल लाइन (Railway line in Nuh) नहीं होने का मुद्दा उठाया था। गुड़गांव सीट से सांसद तथा केंद्रीय राज्य ने भी यह मांग उठाई थी।
कब तक बन जाएगी यह नई रेल लाइन
अब सालों पुरानी इस मांग के स्वीकृति से मेवात में खुशी का माहौल है। नई रेल लाइन के निर्माण से यहां के लोगों की यात्रा सुगम होगी और नई रेल लाइन के तहत दिल्ली से अलवर को वाया सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका कनेक्ट करने का प्लान है। नई रेल लाइन के निर्माण से जिले का विकास होगा और यहां पर लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।
जानकारी के अनुसार नई रेल लाइन (Haryana New Railway Line News) 2028 तक बनकर तैयार होगी और इस रेल लाइन के निर्माण से मेवात सीधे दिल्ली से जुड़ सकेगा।