Bank Holiday : मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, चैक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट


Bank Holiday : मई महीने में अगर आपको बैंक का कुछ जरूरी काम करना है तो आपको बैंक की छुट्टीयों का ध्यान रखना चाहीए। क्योंकि काफी लोगों के साथ ये होता है कि उन्हें बैंक में जाने के बाद पता चलता है कि आज बैंक की छुट्टी है। इससे अच्छा आपको ये सुनने को न मिले आप बैंक की छुट्टीयों का ध्यान रखे। अगर आपकों बैंक की छुट्टीयां जाननी है तो ये आपके काम की खबर है। आइए जानते हैं माह में छुट्टीयां कब है।

अलग-अलग राज्यों के बैंक रहेंगे बंद

मई माह में बुद्ध पूर्णिमा, महाराष्ट्र दिवस और बकरीद जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं देशभर के बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। ऐसे में इस दिन भी बंद रहते हैं।

जानिए मई माह की छुट्टीयां

1 मई शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस हैं। इस मौके पर मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, दिल्ली और कई अन्य राज्य में बैंक बंद रहेंगे। रविवार 3 मई को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। शनिवार 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। रविवार 10 मई देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। शनिवार 16 मई को सिक्किम का राज्य दिवस है राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी। रविवार 17 मई को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा। 24 मई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। मंगलवार 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती। इस दिन त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। बुधवार 27 मई को ईद-उल-अधा बकरीद मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, तेलंगाना आदि राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वीरवार 28 मई को बकरीद के मौके पर इस दिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा, जम्मू-श्रीनगर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। रविवार 31 मई को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ऑनलाइन बैकिंग सर्विस का करे इस्तेमाल

आप जिन दिनों बैंको की छुट्‌टी है उस दिन एटीएम, मोबाइल बैंकिंग,UPI आदि ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Comment