Hisar News : शहर की सड़कों और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जें और अतिक्रमण के खिलाफ सेक्टर 16-17 में जेसीबी का पंजा चला। अब इस पूरे मामले को खबर में विस्तार से जानिए।
100 से अधिक अवैध निर्माणों को उखाड़ा
एचएसवीपी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने यह अभियान वीरवार दोपहर 12 बजे के आसपास
मकान नंबर-19 से लेकर 936 नंबर तक शाम बजे तक जारी रखा। इस दौरान टीम ने 100 से अधिक अवैध निर्माणों को नष्ट कर दिया। यह अभियान एचएसएएमबी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ सुरेंद्र के नेतृत्व में चला। इस दौरान कार्रवाई में तीन एचएसवीपी का एक एसडीओ और तीन जूनियर इंजीनियरों की टीम ने काम किया।
पुलिस की रही मौजूदगी
इस अभियान में एचएसवीपी टीम ने पुलिस विभाग के साथ अवैध कब्जे हटाने के अभियान की शुरुआत कमी जिसमें महिला पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी रही। अभियान के दौरान जेसीबी का पंजा चला। कार्रवाई के दौरान ग्रिले, बेसहारा पशुओं के लिए बने बाड़े आदि को तोड़ा गया।
स्थानिय व्यक्ति ने जताया विरोध
मार्केट के सामने एक व्यक्ति के खोखे पर जब पंजा चला तो व्यक्ति ने इसका विरोध किया।
बाद में लोगों के समझाने के बाद हालात सामान्य हुए। उसके बाद आगे की कार्रवाई जारी रही।
हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन
सेक्टर में मकान मालिकों ने अपने घरों के आगे रैंप,चबूतरे, लोहे की ग्रील लगाई हुई थी जो
5 से 10 फीट तक जमीन तक फैली थी। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने 16 अप्रैल को दिए आदेश के अनुसार की गई है।
अगले सप्ताह फिर चलेगा पंजा
एसडीओ राम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को तीन जेसीबी लगाई गई थी। वीरवार को चली इस कार्रवाई को सेक्टर 16-17 के मकान नंबर 936 तक पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह फिर से कार्रवाई शुरू की जाएगी।
प्रशासन के आदेशों की पालना
हिसार में एचएसएएमबी के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनत सुरेंद्र ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई को प्रशासन से मिले आदेश के अनुसार किया जा रहा है।