Gold Silver Rate 1 May – सोने और चांदी की कीमत में आए दिन हो रहे बड़े बदलाव ने खरीदार और निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है। पिछले दिनों आई जबरदस्त तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मई महीने की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतें धड़ाम से नीचे आखिरी हैं। आईए जानते हैं आज का ताजा भाव –
फिर गिरे सोने-चांदी के रेट –
सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। आज शुक्रवार 1 में 2026 को एक बार फिर से सोने और चांदी के दामों में कमी दर्ज की गई है। देश भर के लगभग सभी शहरों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (gold latest rate) की बात करें तो सोना 4573.75 प्रति औंस पर आ गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में 30 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 150,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 15430 प्रति 10 ग्राम रही। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव ₹1500 यानी 1 प्रतिशत गिरकर 152,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
इस वजह से सोने-चांदी में हो रहा बड़ा बदलाव –
सोने और चांदी की कीमतों को कई फैक्टर प्रभावित करते हैं जैसे कि मुनाफा वसूली कच्चे तेल की कीमतों में बंपर तेजी और मजबूत डॉलर की वजह से सोने और चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसलिए काफी दिनों से यह सभी फैक्टर सोने चांदी के रेट को प्रभावित कर रहे हैं।
कच्चे तेल के भाव (Crude oil prices) में फिर से जबरदस्त तेजी आने से महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा हो गया है, जिसकी वजह से अमेरिकी के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है ब्याज दरों को स्थिर रखा गया है। अप्रैल की मीटिंग में बेंचमार्क ओवरनाइट इंटरेस्ट रेट (3.50%-3.75%) को लगातार तीसरी बार सिटी रखा गया है। पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 150,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 138,040 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150,430 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोना 137,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price)152,180 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 139,490 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद
22 कैरेट सोने का रेट = 137940
24 कैरेट सोने का रेट = 150480
हैदराबाद
22 कैरेट सोने का रेट = 137890
24 कैरेट सोने का रेट =150430
जयपुर
22 कैरेट सोने का रेट = 138040
24 कैरेट सोने का रेट =150580
भोपाल
22 कैरेट सोने का रेट = 137940
24 कैरेट सोने का रेट =150480
लखनऊ
22 कैरेट सोने का रेट = 138040
24 कैरेट सोने का रेट =150580
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने का रेट = 138040
24 कैरेट सोने का रेट =150580
चांदी का लेटेस्ट रेट –
चांदी में भी गिरावट आई है। कल यानी 30 अप्रैल को चांदी (Silver Rate Down) सस्ती होकर 254,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 500 रुपये महंगी होकर 2,44,500 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 72.99 डॉलर प्रति औंस पर है।