Hisar News : तेज गर्मी से इन दिनों थोड़ी राहत मिली हुई है। जिससे वीरवार को शहर का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो 2-3 दिनों तक नहीं बदलेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके बारे में खबर में विस्तार से जानते हैं।
40 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
प्रदेश भर में 2 दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। जहां कई जिलो में तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा था अब 40 डिग्री से निचे है। मौसम विभाग की माने तो 5 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
बादलवाई और हल्कि बरसात होगी
मौसम विभाग के मौसम विभाग के डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 5 मई तक मौसम खुशमिजाज रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की उम्मीद है। जिससे तीन से पांच मई तक प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर बारिश होने की भी संभावना है।
रातें हो सकती गर्म
मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। दिनभर बादलवाई रहने से रात का तापमान बढ़ सकता है।