IMD Rain Alert – देशभर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। पिछले काफी दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR से यूपी, पंजाब तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है।
देश के लगभग सभी राज्यों में भयंकर गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है और हीटवेव चलने लगी है। लेकिन अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD ने हाल ही में अगले कई दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून (Pre-monsoon update) गतिविधियों के तेज होने और लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत सहित देश के बड़े हिस्से में मौसम अचानक बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तेज ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
उत्तर भारत में कई जगह पर दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई है। एनसीआर में कई जगह ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। IMD ने अगले एक सप्ताह तक आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
48 घंटों में शुरू होगा बारिश का सिलसिला –
IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत इस बदलाव का केंद्र बना हुआ है। 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक मई से लेकर 6 मई के बीच तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
कल यानी 30 अप्रैल को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की उच्च हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी हुई है जिससे मौसम और कूल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक हिमाचल प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
पंजाब और हरियाणा में भी बारिश –
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा (punjab haryana mausam), दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलेगा। देश के एक बड़े हिस्से में 3 से 6 मई के बीच आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
NCR में कैसा रहेगा मौसम –
NCR के मौसम में विशेष हलचल होगी। यहां 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही बारिश और ओलावृष्टि होने के भी आसार जताए गए हैं। इससे तापमान में पांच-छह डिग्री तक गिरावट आएगी और झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान में कब होगी बारिश –
राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम (Rajasthan Mausam) मिला जुला बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में 1 से 3 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन इसके बाद मौसम बदलेगा और आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव दर्शाता है कि मौसमी संक्रमण का दौर चरम पर है।
यूपी का मौसम –
पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather) में भी कहीं लू तो कहीं बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। MP और छत्तीसगढ़ में भी अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिल जारी रह सकता है। हालांकि कुछ स्थानों पर गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन समग्र रूप से तापमान में नरमी आएगी।
विदर्भ क्षेत्र में बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर भारत में सबसे ज्यादा तीव्र असर देखने को मिलेगा। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। यहां तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का जोखिम भी बढ़ेगा। मौसम में आए इस बदलाव को मौसम विशेषज्ञ पश्चिमी विक्षोभों का परिणाम मान रहे हैं, जो प्री-मानसून चरण को मजबूत कर रहा है। उनका मानना है कि मई के अगले पखवाड़े के दौरान हीटवेव की वापसी भी होगी।
बिहार-झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट –
पूर्वी भारत में भी मौसम बदल रहा है। बिहार (Bihar Weather), झारखंड और बंगाल में काल बैसाखी जैसे हालात बन सकते हैं। यहां पर 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की आशंका है। पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर जैसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की जरूरत है। बता दें कि काल बैसाखी एक मौसम संबंधी घटना है जिसमें अप्रैल और मई के महीनों के दौरान अचानक मौसम परिवर्तन होता है, तेज हवाएं चलती हैं और तूफान आते हैं।