IMD Weather : देश के कई राज्यों में अब गर्मी का दौर अच्छी तरह से शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया गया है और बताया गया है कि 70 किलोमीटर की स्पीड से आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना है। आइए जान लेते आने वाले दिनों में आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में बरसात का दौर चल रहा था जो कि अब धीमा पड़ गया है लेकिन अब फिर से तेज हवाओं के साथ आने वाली बरसात लोगों की मुश्किलों को बढ़ा सकती है। मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर से देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी चलने से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की तरफ से पहले ही लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
बीते कल दिल्ली एनसीआर (Weather News) समेत देश के कई इलाकों में हुई बरसात और आंधी की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह से देश के ज्यादातर राज्यों में तेज गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रखा था जिसमें अब राहत मिली है।
आज 1 मई का मौसम भी काफी सही है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है और अक्टूबर-नवंबर वाले मौसम का एहसास हो रहा है। आईएमडी की तरफ से देश के 11 राज्यों में बरसात से जुड़ा अपडेट जारी किया गया है। चलिए जान लेते हैं कब कहां होने वाली है बरसात और कहां चलने वाली है लू।
आईएमडी ने जारी किया बरसात और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Alert) की तरफ से बताया गया है कि इस पूरे हफ्ते देश के ज्यादातर इलाकों में बरसात का मौसम रहने वाला है। आईएमडी की तरफ से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिटी मॉल उत्तर पूर्वी भारत में बिजली गिरने से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ताबड़तोड़ बरसात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
आईएमडी की तरफ से अनुमान जताते हुए कहा गया है कि आज रात भी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के कई इलाकों में बरसात और ओले गिरने की संभावना है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बीते कल दिल्ली एनसीआर के इलाकों में कोई बरसात की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
बीते कल उत्तर प्रदेश (Latest Weather Updates) के कई इलाकों में भी बरसात का दौर देखने को मिला है। मौसम विभाग की तरफ से आज उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर जैसे कई जिलों में 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई है।
बिहार और कर्नाटक का मौसम
मौसम विभाग (IMD Latest Weather Updates) की तरफ से बिहार समेत कई राज्यों में बरसात और आंधी चलने की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में बरसात और ओले गिरने का अलर्ट भी जारी हुआ है। बीते कल बिहार में बरसात की वजह से लोगों को काफी नुकसान हुआ है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
IMD की तरफ से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) के कई इलाकों में आज बरसात के साथ-तुफान की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने के भी आसार है।
हरियाणा का मौसम
बीते कल हरियाणा (Haryana weather) के कई इलाकों में बरसात का कहर देखा गया है, जिसकी वजह से आज मौसम सुहावना बना हुआ है। आज दिन में कहीं बरसात नही हुई। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के मौसम में कुछ बदलाव देखनो को मिलेगा। गर्मी के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार हैं।