Property Rates : पिछले कई सालों से देश के ज्यादातर इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान को छू रही है। लगातार बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दामों को देख हर कोई इन्हें खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है। अगर आपकी भी प्रॉपर्टी देश के इन इलाकों में है तो समझ लो आपका बुढ़ापा आसानी से कटने वाला है क्योंकि कई इलाकों में अब प्रॉपर्टी के रेंट और रेट काफी ज्यादा बढ़ गए हैं।
भारत देश में कई ऐसे शहर हैं जहां प्रॉपर्टी के भाव (Property Price In India) लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बात की जाए दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम शहर (Property Price In Gurugram) की तो वहां भी पिछले कई सालों से रियल एस्टेट मार्केट (real estate market) काफी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। गुरुग्राम में एक छोटे से फ्लैट को खरीदना भी हर किसी के बस की बात नहीं है।
अगर गुरुग्राम में आपका लग्जरी फ्लैट है तो आपको अपने बुढ़ापे की टेंशन नहीं करनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है कि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) के शहर गुड़गांव में प्रॉपर्टी की कीमतों के साथ-साथ किराए में भी काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। हाई एंड प्रोपर्टीज का किराया पिछले साल के मुताबिक लगभग 10 परसेंट बढ़ गया है। किराए बढ़ाने से मकान मालिकों की कमाई में भी काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।
रेडी टू मूव घरों की सप्लाई देखे तो…
कुशमैन एंड वेकफील्ड द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम में लग्जरी घरों की डिमांड (Property prices in Gurgaon) काफी ज्यादा बढ़ रही है लेकिन इस आंकड़े में रेडी टू मूव घरों की सप्लाई बेहद कम दिखाई दे रही है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा बढ़ा किराया
रिपोर्ट्स चेक की जाए तो सप्लाई कम होने की वजह से किराएदारों को अच्छी प्रॉपर्टी किराए पर लेने के लिए काफी ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड (Golf Course Road) और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जैसे शानदार इलाकों में प्रॉपर्टी का काफी ज्यादा किराया बढ़ गया है।
गुरुग्राम के इन इलाकों में हाई एंड गेटेज कम्युनिटीज में खाली फ्लैट्स बेहद कम बचे हुए हैं।
इन कई कारणों की वजह से गुरुग्राम में इन दोनों मकान मालिकों को मुंह मांगा किराया मिल रहा है।
निवेशकों को भी हो रहा लाभ
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में इन दिनों निवेशकों को भी काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। प्रॉपर्टी का किराया बढ़ाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी की कीमतों में भी शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
लग्जरी घरों की कीमतों में उछाल
पिछले साल के मुकाबले गुड़गांव के लग्जरी घरों की कीमतों (luxury home prices) में लगभग 18 से 19 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है।
गुड़गांव के गोल्फ कोर्स रोड पर प्रॉपर्टी के भाव (Property prices on Golf Course Road) लगभग 24 परसेंट तक बढ़ गए हैं।
पिछले साल के आखिरी 3 महीना के आंकड़े देखे तो दिल्ली एनसीआर में टोटल लॉन्च हुए 7590 यूनिट्स में से 59% अकेले गुड़गांव की हिस्सेदारी थी।
गुड़गांव में इन दिनों कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है और इसी वजह से रेडी टू मूव फ्लैट्स और किराया दोनों ऊपर की तरफ जा रहे हैं।
2025 की तीसरी तिमाही
पिछले साल की तीसरी तिमाही में इस तेजी से जुड़े संकेत नजर आए थे। कुशमैन एंड वेकफील्ड द्वारा बताया गया है कि पिछले साल की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में किराए (Property rent in Gurgaon) में उछाल का ट्रेंड पहले से शुरू हो गया था। 2025 की तीसरी तिमाही से ही गुड़गांव के प्रमुख इलाकों में किराये में तिमाही दर तिमाही 5 से 6 फीसदी उछाल देखा गया था। अब चौथी तिमाही के लास्ट तक यह सालाना आधार पर 10 % तक पहुंच गया है, जो इस बात को दर्शाता है कि गुरुग्राम का रेंटल मार्केट भी फिलहाल बेहद मजबूती बनाएं हुए है।