New Car : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने डीजल और पेट्रोल से चलने वाली गाड़ीयों को लेकर एक बड़ी बात कह डाली। उन्होंने पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों को लेकर क्या कहा चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं।
पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों का नहीं है भविष्य
Busworld India Conclave के आयोजन में मंत्री नितिन गडकरी ने डीजल और पेट्रोल की गाड़ियों के बारे में कहा कि इनका ज्यादा भविष्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ऑटो इंडस्ट्री को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए तेजी से आगे बढ़ना चाहिए। उनका कहना है कि ये गाड़ियां फ्यूचर में नहीं रहने वाली है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी डिमांड
मंत्री ने आगे बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियां, बायोफ्यूल, CNG, LNG और हाइड्रोजन जैसे ईंधन प्रभावी रहेंगे। कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां बैटरी से चलती हैं इसके अलावा बायोफ्यूल खेती से जुड़े उत्पादों से बनाया जा सकता है, जिससे किसानों को भी फायदा होता है।
भविष्य में मल्टी फ्यूल का होगा इस्तेमाल
सड़क परिवहन मंत्री ने बताया कि भविष्य में मल्टी फ्यूल का प्रयोग किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा की हमें केवल एक फ्यूल पर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार सरकार अब ऐसे विकल्प ढूंढ रही है जो देश में ही बन सकें और किफायती भी हो। इससे प्रदूषण की समस्या कम होगी। जो फ्यूल बाहर से खरीदना पड़ता है उसको हम अपने देश में बना सके जिसके लिए सरकार अन्य विकल्प ढूंढ रही है।
ऑटो कंपनियां करे बदलाव
उन्होंने बताया कि ऑटो कंपनियां अपने को अपडेट करे क्योंकि आने वाले समय में डिमांड बदलने वाली है। जिससे इनका प्रभाव कम होगा। इसके अलावा अन्य फ्यूल से चलने वाले साधनों का ट्रैंड आएगा।