Gurugram News : बीते कुछ समय में हरियाणा में कई विकास के कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में शहरी विस्तारीकरण की तैयारी शुरू की है। अब सरकार गुरुग्राम में विकास की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बड़ी प्लानिंग कर ली है और इसके लिए अब सरकार गुरुग्राम (Gurugram News) में गांवों में जमीन की खरीदी करने वाली है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
नए सेक्टर विकसित करने का काम शुरू
दरअसल, बता दें कि हरियाणा में नए सेक्टर (New sectors in Haryana) विकसित करने के फर्स्ट फेज का काम शुरू हो गया है। हरियाणा के 69 शहरों में रिहायशी, व्यावसायिक और संस्थागत सेक्टर को विकसित करने के लिए जमीन जुटाने का प्रोसेस शुरू हो गया है। सरकार की इस पहल से आवासीय ऑप्शन बढ़ने के साथ ही रोजगार, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ासवा मिलेगा। HSVP ने इस प्रोजेक्ट (HSVP Project) के लिए 1 लाख 67 हजार एकड़ जमीन खरीदने का प्लान किया है।
किसान और भूमि मालिकों से मांगे आवेदन
बता दें कि जमीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल (E-Bhoomi Portal for Land Purchase) भी ओपन कर दिया गया है, जहां किसान और भूमि मालिकों से आवेदन मांगे हैं। हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में विकास प्लान्ड अर्बन एक्सपेंशन के तहत नए सेक्टरों का विकास किया जाएगा और इससे अवैध कालोनियों पर प्रतिबंध लगने के साथ ही लोगों को रैगुलेटेड और बेसिक सुविधाओं वाले प्लॉट का लाभ मिलेगा। बता दें कि सरकार बड़ी जमीन को चिन्हित कर फेज वाइज सैक्टर का डेवलपमेंट करेगी। इन सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर, सडक, सीवर, बिजली की सारी व्यवस्था होगी।
कहां से खरीदी जाएगी कितनी जमीन
सरकार ने जमीन खरीदने का पूरा प्लान (Complete plan to buy land) तैयार किया है। गुरुग्राम में 36 गांवों से 17,358 एकड़ जमीन को खरीदा जाएगा और फरीदाबाद के 19 गांवों से 4500 एकड़ भूमि की खरीदी की जाएगी। इसके साथ ही होडल इलाके के 3 गांवों से 1729 एकड़ जमीन की खरीदी की जाएगी। पंचकूला-अंबाला क्षेत्र में कोट-कैहला के 8 गांवों से भी शासन की ओर से 2804 एकड़ जमीन को खरीदा जाएगा।
इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के लाडवा (Gurugram New Sectors) में 3 गांवों से शासन की ओर से 459 एकड़ भूमि की खरीदी की जाएगी और करनाल के घरौंडा में 329 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। इसके साथ ही अंबाला के 24 गांवों में 3668 एकड़, फतेहाबाद के पिहोवा में 3 गांवों से 687 एकड़, नारायणगढ़ में 7 गांवों से 512 एकड़, पानीपत के समालखा में 3 गांवों से 499 एकड़, हांसी के 5 गांवो से 1495 एकड़, जींद के नरवाना में 2172 एकड़ जमीन को लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा औश्र पिंजौर-कालका के चंडी मंदिर इलाके में 3914 एकड़ जमीन की खरीदी की जाएगी।
फर्स्ट फेज में ली जाएगी इतनी जमीन
इस प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज (first phase of project) में 13 शहरों में तकरीबन 40 हजार एकड़ जमीन को खरीदा जाने का प्लान है, जिसके लिए 104 गांवों के किसान को शामिल किया जाएगा। फर्स्ट फेज में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, हिसार, पानीपत, सिरसा और यमुनानगर जैसे शहरों में सेक्टर को बसाया जाएगा और हिसार, पानीपत, सिरसा और यमुनानगर के साथ ही कई जिलों में जमीन की नीलामी का प्रोसेस शुरू हो गया है। इस नीलामी में बिचौलियों का कोई रोल नहीं है, जिससे प्रोसेस पूरी तरह से पारदर्शी होगा।
शहरों का होगा संतुलित विकास
अगर गुरुग्राम में नए सेक्टरों (New sectors in Gurugram) का विकास होता है तो इससे अनियोजित कालोनियों प रोक लगेगी। इसके साथ ही नए व्यावसायिक इलाकों में एक ही जगह पर खुदरा बाजार, कार्यालय, सेवाएं, स्कूल, अस्पताल और सरकारी इमारतें जैसी कई सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे शहरों का संतुलित विकास होगा। इन सेक्टरों में बिल्डिंग कोड में बदलाव होने से नए आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट भी होंगी।
औद्योगिक सुविधाओं से लैस होंगे ये सेक्टर
सिर्फ इतना ही नहीं बिजली, सीवरेज, पानी की सुचारू व्यवस्था भी होंगी। सैक्टरों में रहने के लिए आधुनिक आवासीय प्लॉट के साथ ही कमर्शियल और औद्योगिक इकाइयां को भी विकसित किया जाएगा। औद्योगिक मॉडल टाऊनशिप (Industrial Model Township) को नई दिशा देने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होंगी और सेक्टरों को पर्यावरण के हिसाब से तैयार करने के लिए पार्क और हरित क्षेत्र को भी विकसित किया जाने का प्लान है।