Gold Price : बीते काफी दिनों से घरेलू बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ऐसे में अब सोने की कीमतों में गिरावट और ज्यादा बढ़ती जा रही है। आज देश भर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
क्या रही है एक दिन पहले कीमत
बीते दिन राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 150580 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए थे। वहीं, मुंबई में यह कीमत 150430 रुपए प्रति 10 ग्राम रही हैं। एक दिन पहले की बात करें तो दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के दाम 1500 रुपए तक कम हुए थे और यह कीमतें 152800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने का हाजिर भाव 4573.75 डॉलर प्रति औंस चल रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों पर वर्तमान में जो ग्लोबल सिचुएशन बनी हुई है उसका असर भी कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा मुनाफावसूली, कच्चे तेल की कीमत में हो रही बढ़ोतरी और डॉलर का मजबूत होना भी सोने चांदी के रेट कम कर रहा है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ाने के साथ ही महंगाई बढ़ने का खतरा भी बढ़ रहा है।
ऐसे में अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जो बेंचमार्क ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है उसका भी प्रभाव सोने-चांदी की कीमतों पर दिखाई देगा। फेडरल बैंक ने ओवरनाइड इंटरेस्ट रेट को पहले के जैसे 3.50 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत तक ही रखा है। साथ ही वेस्ट एशिया में जो तनाव बना हुआ है उसका साफ असर तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
जाने प्रमुख शहरों में क्या हैं रेट
देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के रेट अलग हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 150580 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 138040 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
इसके अलावा कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 150430 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 137890 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे हैं। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट 152180 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 139790 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
वहीं, बात करें पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमतों की तो इन शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट 150430 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 137890 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने के रेट 150480 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 137940 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। गुलाबी नगरी जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 150580 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 138040 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 150580 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 138040 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने के रेट 138040 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।