New SVU Updates : भारतीय बाजार में कई कंपनियां नई -नई कारें लॉन्च कर रही है। अब इस महीने कार लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार मई 2026 में देशभर में कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। इन कारों में Tata Sierra EV समेत कई कारों (New SVU Updates ) का नाम शामिल है। इन कारों में नई टेक्नोलॉजी के साथ बेस्ट फीचर्स मिलने वाले हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
इतनी होगी नई कारों की कीमत
इस बार भारतीय बाजार में अलग-अलग तरह की कारें (Price of new cars) आ रही हैं। जिन कारों में से कुछ कारें इलेक्ट्रिक होंगी, कुछ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और कुछ नई फीचर्स के साथ अपडेटेड मॉडल पेश की जाएंगी। इन कारों की कीमत तकरीबन 12 लाख रुपये से लेकर 45 लाख रुपये तक हो सकती है।
MG Majester कब होगी लॉन्च
अब भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों और प्रीमियम SUV का ट्रेंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे क्लियर है कि अब लोग नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर्स वाली कारों (MG Majester Launch) की ओर ज्यादा गौर कर रहे हैं। MG Majester के फुल-साइज एसयूवी सेगमेंट (MG Majester SUV segment) में एंट्री हो सकती है, जिसकी संभावित कीमत 40 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
ये छह और सात सीटों वाले कई कॉन्फिगरेशन में आ सकती है, जिसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन (MG Majester Engine Option) होगा, जो तकरीबन 215 बीएचपी और 478 एनएम का जनरेट करेगा, और इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसमें 12.23 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और डिफरेंशियल लॉक जैसे कई फीचर्स मौजूद है।
टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक वर्जन में होगी लॉन्च
इसके साथ ही टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक वर्जन (Tata Sierra Electric Version) में लॉन्च की जा सकती है, जिसकी संभावित कीमत 20 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसे रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। टोयोटा की अर्बन क्रूजर एबेला की कीमत तकरीबन 16 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जिससे ये इस बैच की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी बन जाएगी। ये मारुति ई विटारा के प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च की जाएगी। कई वेरिएंट में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आ सकती है।
होंडा की इन SVU की होगी लॉन्चिंग
इसके साथ ही होंडा (Honda New SUV) एक साथ दो सेगमेंट पर फोकस कर रही है। सिटी का फेसलिफ्ट मॉडल, जो तकरीबन 22 मई को पेश की जा सकती है। फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में कॉस्मेटिक अपडेट जैसे बंपर, नए अलॉय व्हील के साथ ही बड़े टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर्स मिल सकते हैं, जबकि मौजूदा पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं।
वहीं, होंडा ZR-V को एक प्रीमियम SUV (Premium SUV to Honda ZR-V) के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसमें हाइब्रिड सेटअप होगा और यह तकरीबन 181 bhp और 315 Nm का पावर जनरेट करेगा। इस एसयूवी की कीमत 40 लाख रुपये होगी और इस प्राइस रेंज में इसकी सीधी टक्कर SUV, Tiguan और Kodiaq जैसे मॉडलों से होगी।