Hisar के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर, 2700 किलोमीटर दूरी की सीधी ट्रेन होगी शुरू


Hisar News : हिसार से सफर करने वाले लंबे सफर के यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर है। रेलवे विभाग ने यात्रियों के लिए 2700 किलोमीटर दूरी की सीधी ट्रेन शुरू करने जा रहा है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं।

12 मई से होगी शुरू

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत के काकीनाडा टाऊन से हिसार के लिए पहली नियमित नंबर से ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 12 मई को हिसार के लिए वहां से चलेगी। वहां से हिसार तक का सफर ट्रेन तीन दिन में पूरा करेगी। हिसार तक की कुल 2703 किलोमीटर लंबा सफर ट्रेन के द्वारा पूरा किया जाएगा।

स्थायी तौर पर चलेगी ट्रेन

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काकीनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया है। अब ट्रेन संख्या 17295/17296 को स्थायी रूप से शुरू किया जा रहा है। पहले स्पेशल ट्रेन (07717/07718) के रूप में चल रही थी।

15 मई से हिसार से चलेगी

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 17295 काकीनाडा टाउन-हिसार वीकली एक्सप्रेस 12 मई से हर मंगलवार को सुबह 5:40 पर काकीनाडा टाउन से हिसार के लिए चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 17296 हिसार-काकीनाडा टाउन वीकली एक्सप्रेस 15 मई से हर शुक्रवार को दोपहर 2:10 पर हिसार से चलेगी।

प्रमुख पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी

हिसार से काकीनाडा टाउन तक के इस रूट पर कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के दर्शन होंगे। आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी के पास गोदावरी नदी के घाट और विजयवाड़ा का कनक दुर्गा मंदिर प्रसिद्ध है। तेलंगाना में नलगोंडा के पास यदाद्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। महाराष्ट्र में नांदेड़ स्थित हुजुर साहिब का प्रसिद्ध् गुरूद्वारा है। गुजरात में वडोदारा का लक्ष्मी विलास पैलेस ,मध्य प्रदेश के मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर और राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह, पुष्कर तीर्थ तथा चित्तौड़गढ़ किला ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों हैं। वहीं इसके साथ खाटू श्याम जाने के लिए रिंग्स तक आप इसमें जा सकते हैं।

इन राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह ट्रेन हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र आदि जैसे राज्यों से होकर गुजरेगी। आंध्रप्रदेश के काकीनाडा टाउन से चलकर ट्रेन सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगुडेम, एलुरु, विजयवाड़ा, गुंटूर, मिर्यालगुड़ा, नलगोंडा, चारलपल्ली, मेडक्ल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसार, धर्माबाद, नांदेड़, पूर्णा, महाराष्ट्र में बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला सहित राजस्थान में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, सीकर, झुंझुनूं, हरियाणा के लोहारू, सादुलपुर से गुजरते हुए वीरवार को 1:40 दोपहर के समय तक हिसार स्टेशन पर पहुंचेगी।

Leave a Comment