IMD Rain Alert : दिल्ली NCR में इन राज्यों में अगले 4 से 5 दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert – देशभर में मौसम बदल रहा है। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद अब तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी का असर आए दिन बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –

इन राज्यों में होगी बारिश –

उत्तर भारत के राज्यों में मई के महीने में जून वाली गर्मी पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। आए दिन तापमान में बढ़ौतरी होती जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में कल यानी 3 मई से एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली एनसीआर में ये बारिश होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा (Punjab-Haryana Weather), राजस्थान के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

अगले 4 से 5 दिन कैसा रहेगा मौसम –

उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही झमाझम बरसात भी देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश (Mausam Update) और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। विदर्भ में मौसम विभाग ने 3 से 5 मई के दौरान बारिश होने के आसार जताए हैं। छ्त्तीसगढ़ में 3 से 4 मई के दौरान आंधी चलने और बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –

मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, दिल्ली में 3 और 4 मई के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। ऐसा ही मौसम 4 मई को भी दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक देखने को मिल सकता है। 5 मई को भी हल्की बारिश होने के आसार दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाओं से भी मौसम सुहाना रहेगा। 30 अप्रैल को भी दिल्ली बारिश हुई थी।

उत्तर प्रदेश में भी शुरू होगी बारिश –

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी (UP Mausam Update) के भी 40 से ज्यादा जिलों में बारिश होने से तापमान में 10 से 12 डिग्री गिरावट आने का अनुमान है। मई में कई बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हिमालय क्षेत्र में भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में बरसात होने से प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में बारिश से तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने की संभावना है।

1 से 5 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश रायलसीमा, कर्नाटक और तेलंगाना में इस दौरान बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और यनम में गरज चमक के साथ के साथ आंधी चलने का अनुमान है।

IMD ने अगले 7 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भी इस हफ्ते के दौरान गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं अत्यधिक बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

अरुणाचल प्रदेश में 4 मई तक और फिर 6 से 7 मई को बारिश (Rain Alert) की संभावना है। असम और मेघायल में 1 से 4 मई और फिर 7 मई को हल्की से मध्यम बरसात होने का अनुमान है। नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 1 से 5 मई तक बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में 3 मई तक असम, मेघालय में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Comment