Haryana News : सिंगापुर की तर्ज पर हरियाणा में बनेगा मिनी सिंगापुर, KMP हाईवे के पास बसेंगे 5 नए शहर

Haryana Development Project : सरकार लगातार हरियाणा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में काम कर रही है। अब जल्द ही सिंगापुर की तर्ज पर हरियाणा में नया मिनी सिंगापुर बनाया जाएगा। प्रदेश में अब KMP एक्सप्रेसवे के पास 5 औद्योगिक टाउनशिप (Industrial Township) बसाने की प्लानिंग तैयार कर ली है। खबर में जानिए एक्सप्रेसवे के पास कौन से 5 नए शहर बसाए जाएंगे।

135 किलोमीटर इलाके में बसेंगे ये शहर
दरअसल, बता दें कि सरकार कुंडली-मानेसर- पलवल (KMP Expressway) एक्सप्रेसवे के किनारे 135 किलोमीटर इलाके में पांच नए शहर बसाने का प्लान तैयार कर रही है। सरकार ने दावा किया है कि इन शहरों में औद्योगिक विकास का पूरा स्ट्रक्चर सिंगापुर की तर्ज पर तैयार होगा, जो विकसित भारत 2047 विजन के लिए देश का गेटवे बनेगा।

क्यों बसाए जा रहे ये 5 नए शहर
सरकार ने साल 2031 तक की जनसंख्या पर गौर करते हुए 5 नए शहर बसाने के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन (Constitution of Panchgram Development Authority) किया है। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह का कहना है कि केएमपी की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र इलाके में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।

हरियाणा सरकार ने किए औद्योगिक नीति में कई बदलाव
हरियाणा सरकार (Government of Haryana) ने अपनी औद्योगिक नीति में कई बदलाव किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिल सकें। उनका कहना है कि HSIIDC का मकसद सिर्फ राजस्व अर्जित के साथ ही उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं, बढ़िया सेवाएं और अनुकूल माहौल मुहैया कराना होना चाहिए।
औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए 10 नई इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप (आइएमटी) स्थापित करने करने का ऐलान किया था, जिसमे से पांच आईएमटी को मंजूरी मिल चुकी है और उनके विकास का कार्य चल रहा है।

उद्योग विभाग के बजट में हुआ इतना इजाफा
10 नई इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप (10 New Industrial Model Townships) में से तीन राजधानी क्षेत्र में बननी हैं। उनका कहना है कि बीते साल उद्योग विभाग के बजट (Department of Industry Budget) में 125 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई थी और आगामी बजट में इसे बढ़ाया जा सकता है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को मजबूती मिले। उनका कहना है कि भौगोलिक रूप से हरियाणा दिल्ली से तीन ओर से कनेक्ट हुआ है और दिल्ली मौजूद आइजीआइ एयरपोर्ट तथा नोएडा के जेवर बने एयरपोर्ट की पहुंच तकरीबन आधे घंटे में होने की वजह से देश-विदेश के इन्वेस्टर्स के लिए यह इलाका बेहद आकर्षक बन गया है।

Leave a Comment