Hisar News : पश्चिमी इलाकों के बीच तनाव का असर अब शहर रेस्टोरेंट,टपरियों तक पहुंच गया है। क्योंकि
कमर्शियल गैस की कीमतों में बदलाव आने से इनकी जेब पर फर्क पड़ रहा है। इस साल में ये तीसरी बार गैस में बढ़ोतरी की गई है। आइए खबर में विस्तार से इन बदलावों के बारे में जानते है।
993 रुपये की हुई बढ़ोतरी
शहर में जो 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर पहले 2163 रुपए में मिलता था वही सिलेंडर अब 3156 रुपए में मिल रहा है। इसका सीधा सा गणित ये है कि एकदम से 993 रुपये की बढ़ोतरी गैस के दाम में हो गई है। अगर हिसार में कमर्शियल सिलेंडर के कनेक्शन की बात करे तो शहर में इनके 3200 कनेक्शन है।
रेस्टोरेंट में खाने पर जेब होगी ढीली
शहर में बाहर रेस्टोंरेंट में खाना खाने वालों की जेब पर भी अब इसका पड़ेगा। माना जा रहा है कि पनीर की सब्जी से लेकर तंदूरी रोटी तक, सब पर 10-20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। क्योंकि दाम बढ़ते ही संचालकों ने अपने मैन्यू में बदलाव करना शुरू कर दिया है।
टिफिन सर्विस पर पड़ेगा असर
शहर में चल रहे टिफिन सर्विस से भी रेट बढ़ने के संकेत है। वहीं फास्ट फूड और चटपटा खाना भी महंगा होगा। इसके अलावा रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला 5 किलो का कमर्शियल सिलेंडर भी अब 842 रुपए का मिलने लगा है।
जेब पर पड़ेगा असर
इस पर रेस्टोरेंट संचालक रमेश कुमार का कहना है कि हम एकदम से पैसे नहीं बढ़ा सकते। जिसका असर ये है कि पुराने रेट पर काम करने से हमारी जेब पर असर पड़ेगा।
सप्लाई में आई कमी
इंडेन गैस एजेंसी के संचालक सतपाल ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने के कारण इनकी सप्लाई में कमी आई है।