Weather News : आज रात से प्रदेश में मौसम बदलने की उमीद है। तीन दिनों तक लगातार बरसात होने की संभावना बन रही है। खबर में जानते है विस्तार से।
5 मई तक हो सकती है बरसात
IMD के विशेषज्ञों ने बताया कि 3 से 5 मई तक लगातार बरसात हो सकती है। जिसमें कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण कई इलाकों मे बरसात हो सकती है।
35 डिग्री रहा तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण शुक्रवार को धूप निकली। मौसम परिवर्तन के कारण तापमान 35 डिग्री रहा।
इन राज्यों में अलर्ट जारी
राज्य के पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बरसात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। वहीं इन जिलों के अलावा अन्य इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है।